
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
वास्तु टिप्स /शौर्यपथ /मनुष्य अपने जीवन में सुख, शांति और धन प्राप्ति के लिए न जाने कौन-कौन से मार्ग अपनाते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि केवल कुछ तस्वीरें आपके जीवन में सुख, समृद्धि और धन का मार्ग खोल सकती हैं. यहां आप जानेंगे कि आपको घर में किस तरह के चित्र लगाने चाहिए जिससे आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ-साथ धन की भी बरसात होने लगे. तो चलिए जानते हैं घर में किन तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है.
इन तस्वीरों को लगाना है शुभ |
राम दरबार
घर में जब ज्यादा सदस्य होते हैं तो सबके बीच मन- मुटाव या विवाद होना आम बात है. इसलिए श्री राम दरबार की तस्वीर लगाएं इससे घर में प्रजातंत्र की भावना प्रबल होती है और सभी का मान सम्मान करने की भावना आती है और परिवार के सदस्य के बीच प्रेम बढ़ता है.
मां लक्ष्मी
मां लक्ष्मी धन, दौलत और वैभव की प्रतीक है. इसलिए अगर आप घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाते हैं तो आपको कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होगी. मां की आप पर विशेष कृपा बनेगी.
दौड़ते घोड़े की तस्वीर
अगर आप अपने घर की खिड़की पर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगते हैं तो ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं.
मां सरस्वती की तस्वीर
सनातन धर्म में देवी सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान और विवेक की देवी माना जाता है. ऐसे में अगर आप सरस्वती मां की तस्वीर घर में लगाएंगे तो आपका विवेक हमेशा बना रहेगा.
स्वान
अगर आप अपने घर में अपार धन और समृद्धि चाहते हैं तो हंस की बड़ी सी तस्वीर जरूर लगाएं. माना जाता है कि इससे व्यक्ति हमेशा खुश रहता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
