August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मेथी के दानों को इन 4 तरीकों से डाइट में कर लिया शामिल, तो दोगुनी रफ्तार से घटेगा वजन, पेट भी होगा अंदर

    • doing of business

     सेहत टिप्स /शौर्यपथ / छोटे-छोटे मेथी के पीले दाने सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. इन मेथी के दानों से सेहत को तो कई फायदे मिलते ही हैं, साथ ही ये दाने वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं. मेथी के बीजों  में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. वजन घटाने में फाइबर असरदार होता है, इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है. मेथी के दानों  में पाचन को बेहतर करने वाले गुण भी होते हैं. इनसे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, कॉलेस्ट्रोल लेवल्स में कमी आती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस कम होता है. यहां जानिए इन गुणकारी बीजों का सेवन वजन घटाने के लिए किस तरह किया जा सकता है.
    वजन घटाने के लिए मेथी के दाने |  
    भीगे मेथी के दाने
      इन दानों को यूं तो सब्जी या पकवानों में डालकर भी खाया जा सकता है लेकिन भीगे हुए मेथी के दाने सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं. भीगे दाने खाने पर पेट की चर्बी   पर तेजी से असर दिखता है. आधा चम्मच मेथी के दानों को कटोरी में पानी डालकर भिगोकर रखें. अगली सुबह इन भीगे हुए दानों को चबाकर खा सकते हैं आप.
    मेथी का पानी
      वजन कम करने के लिए मेथी के पानी को बनाकर पी सकते हैं. इस पानी को तैयार करने के लिए आधा चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में डालें और रातभर इस पानी को भिगोकर रखें. मेथी के पानी को आप हल्का गर्म करके सुबह खाली पेट पी सकते हैं.
    मेथी की चाय
       मेथी की चाय  बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक चम्मच मेथी के दानों को एक कप पानी के साथ आंच पर चढ़ा दीजिए. इसमें अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा भी डाल लें. जब यह पानी उबल जाए तो इसे कप में छानें और खाली पेट चुस्कियां लेते हुए पिएं.
    अंकूरित मेथी
        जिस तरह मूंग की दाल का अंकूरण करके उसे खाया जाता है बिल्कुल उसी तरह मेथी को भी अंकूरित कर सकते हैं. मेथी से स्प्राउट्स  बनाने के लिए इसे भिगोएं और फिर गीले सूती के कपड़े में बांधकर रख दें. 2 से 3 दिन में ये बीज अच्छी तरह अंकूरित हो जाएंगे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision