August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    Fennel Seeds खाने के एक नहीं अनेक हैं फायदे, बस इस समय करें इसका सेवन

    • doing of business

         सेहत टिप्स /शौर्यपथ /सौंफ एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई डिशेज में किया जाता है. सौंफ को अचार बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. इतना ही नहीं इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. असल में सौंफ  को सेहत से भरपूर माना जाता है. क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है. सौंफ के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन को कम करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं सौंफ से मिलने वाले फायदे.
    सौंफ खाने के फायदे-
    1. ब्लड प्रेशर-
        माना जाता है कि सौंफ के दाने चबाने से सलाइवा में पाचक एंजाइम की मात्रा बढ़ती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
    2. मोटापा-
      सौंफ का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कम कर सकते हैं. मोटापा कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन भी कर सकते हैं.
    3. पाचन-
       पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं. पाचन के लिए आप खाना खाने के बाद सौंफ को चबाचबा कर खाएं इससे खाना आसानी से पचने में मदद मिल सकती है.
    4. मुंह की बदबू-
       कई लोगों में मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है. अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं, तो आप सौंफ का दिन में 3-4 बार सेवन करें. इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision