Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi

कंघी करते ही आ जाता है बालों का गुच्छा, तो इस तरह से करें बालों की देखभाल, एक भी बाल नहीं टूटेगा

  • rounak group

     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों की समस्या से आजकल पुरुष तो क्या औरतें भी बहुत ज्यादा परेशान है, जब गुच्छों में बाल गिरते  हैं तो इसे देखकर मिनी हार्ट अटैक आ ही जाता है. यह गिरते हुए बाल खराब लाइफस्टाइल, हीटिंग टूल्स और अनहेल्दी डाइट की वजह से भी हो सकते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसे सिंपल तरीके हैं जिससे हम बालों को झड़ने से रोक सकते हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 6 ऐसे तरीके जिनसे आप अपने झड़ते हुए बालों को गिरने से रोक सकते है और अपने बालों को अंदर से मजबूत कर सकते हैं.
बालों को टूटने से कैसे बचाएं  
बैलेंस डाइट लें
  बालों के विकास और पोषण के लिए अपनी डाइट में आयरन, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व शामिल करें. इसके साथ ही कम फैट वाला मीट, मछली, अंडे, पत्तेदार सब्जियां और फल जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें.
हाइड्रेटेड रहना है जरूरी
    अपने बालों और स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. डिहाइड्रेशन के कारण स्कैल्प ड्राई होती है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल करने से बचें
   हॉट स्टाइलिंग टूल्स, केमिकल डाई और पमिंग जैसे हेयर स्टाइल्स से बचें, क्योंकि ये बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं और टूटने का कारण बन सकते हैं.
टाइट हेयर स्टाइल से बचें
    ऐसे हेयर स्टाइल से बचें जो बालों को खींचते हैं, जैसे टाइट पोनीटेल या चोटी, इनसे ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है, जो बालों पर तनाव के कारण बालों के झड़ने का एक कारण है.
अपने सिर की मालिश करें
   हर दिन कुछ मिनटों के लिए अपनी उंगलियों से अपने सिर की धीरे-धीरे मालिश करें, यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है. आप मालिश के लिए नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
होम रेमेडी ट्राई करें
    एलोवेरा, नारियल तेल और प्याज का रस जैसे कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट बालों की ग्रोथ बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी घरेलू उपचार का उपयोग करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)