
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खाना खजाना /शौर्यपथ /पाव भाजी, इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है. मुंबई का ये फेमस स्ट्रीट फूड अब पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है. आपको अब हर रेस्टोरेंट के मेनू में ये डिश खाने को मिल ही जाएगी. इसको कुछ हद तक हेल्दी फूड की लिस्ट में भी शामिल किया जा सकता है क्योंकि भाजी को बनाने में कई सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि आप इसको हेल्दी तब बना सकते हैं जब आप इसमें मक्खन को संभल कर डालें. सब्जियों को मिलाकर बनाई गई इसकी भाजी को बटर के साथ सेंके गए पाव के साथ परोसा जाता है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आप घर पर बनाई गई पावभाजी में बाहर वाला टेस्ट ढूंढते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है. इसका मुख्य कारण होता है इसको बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए मसाले, जो इसके स्वाद को पूरी तरह से बदल सकते हैं. हालाँकि कई ब्रांड तैयार पाव भाजी मसाला बनाते हैं, लेकिन उनमें भी आपको वो टेस्ट मिले ऐसा जरूरी नही है. तो चलिए जानते हैं घर पर स्पेशल पावभाजी मसाला बनाने की रेसिपी.
पाव भाजी का इतिहास
मुंबई की सड़कों पर पैदा हुआ पाव भाजी एक सिंपल से नाश्ते से मेन कोर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गाय है. इसका इतिहास 1850 के दशक का है जब इसे कपड़ा मिल श्रमिकों के लिए बनाया जाता था, क्योंकि इसको बनाने में लागत कम लगती थी और एक बढ़िया खाना भी तैयार हो जाता था. आज, ये डिश विश्व स्तर पर फूड लवर्स के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. इसके बेहतरीन स्वाद के पीछे का सीक्रेट है इसको बनाने के लिए किए गए मसालों का बैलेंस और मक्खन.
पाव भाजी मसाला रेसिपी | पाव भाजी मसाला कैसे बनाये
घर का बना पाव भाजी मसाला बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए सभी साबुत मसालों को पैन में तब तक भूनिये जब तक उनकी खुशबू न आने लगे. इन्हें बारीक पीसने से पहले ठंडा होने दें. लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, सफेद नमक और काला नमक मिलाने से न केवल स्वाद बढ़ जाता है बल्कि मसाले की लाइफ भी बढ़ जाती है और यह जल्दी खराब नहीं होता है. पिसे हुए मसाले को छान कर एक एयरटाइट कंटेनर में रखने से इसकी फ्रेशनेस बनी रहती है.
पाव भाजी मसाला को स्टोर करने के आसान टिप्स:
1. कांच का जार
मसालों को स्टोर करने के लिए कांच के जार से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. अगर आप इसको लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो कांच के जार से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. ये नमी को अंदर जाने से रोकते हैं और मसाले का स्वाद बनाए रखते हैं.
2. नमी दूर रखें
नमी मसालों के लिए एक अभिशाप है. अपने घर में बने पाव भाजी मसाले की ज्यादा समय तक सही से रखने के लिए इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें और इनको निकालने के लिए सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
3. ठंडी जगह पर रखें
अपने मसाले को ठंडी, सूखी जगह पर रखें. गर्मी और नमी के संपर्क में आने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं.
अगली बार जब आप पाव भाजी बनाएं, तो अपने घर का बना पाव भाजी मसाला लें और इसका टेस्ट बाजार जैसा ही आएगा.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
