August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    त्वचा पर सुंदरता बिखेर देते हैं संतरे के छिलके, इन 5 तरीकों से Orange Peels को चेहरे पर लगा सकती हैं आप

    • doing of business

     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सेहत और स्किन दोनों पर ही संतरे के कई फायदे देखने को मिलते हैं. साथ ही, इसमें कोई दोराय नहीं कि चेहरे पर अलग-अलग तरह से संतरे के छिलके भी लगाए जा सकते हैं. संतरे के छिलके  विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत हैं और इनके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक निखार नजर आने लगता है. ये छिलके ओपन पोर्स को टाइट करने में असरदार हैं, एक्सेस ऑयल प्रोडक्शन को कम करते हैं, चेहरे को ताजगी देते हैं, एंटीमाइक्रोबियल गुण देते हैं और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया और फ्री रेडिकल्स को दूर रखते हैं. जानिए संतरे के छिलकों को चेहर पर किन-किन तरीकों से लगाएं कि बिल्कुल पार्लर जैसा ग्लो आपके चेहरे पर दिखने लगे.
    चेहरे पर संतरे के छिलके लगाने के तरीके |  
    संतरे का छिलका और एलोवेरा
        चेहरे पर संतरे के छिलके लगाने का एक तरीका है कि आप संतरे के छिलके सुखाकर और पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लें. अब एक कटोरी में एलोवेरा जैल और संतरे के छिलके का पाउडर  साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे भी डाल लें. चेहरे पर 15 मिनट इस फेस पैक को लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें. स्किन से दाग-धब्बे हल्के होने लगेंगे.
    संतरे के छिलके और दही
     2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही को लेकर फेस पैक  बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. इस फेस पैक से स्किन साफ तो होती ही है, साथ ही त्वचा को नमी मिलती है सो अलग.
    संतरे का छिलका और चीनी
       चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए संतरे के छिलके और चीनी को साथ मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है. एक चम्मच चीनी में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, नारियल तेल और शहद मिला लें. बस तैयार है आपका स्क्रब. चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों को एक्सफोलिएट करने के लिए भी इस स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे कुछ देर त्वचा पर मलने के बाद पानी से धोकर हटा लें.
    संतरे के छिलके का उबटन
     संतरे के छिलकों से उबटन बनाने के लिए इन छिलकों को पीस लें. आप बिना सुखाए भी छिलके उबटन  के लिए पीस सकती हैं. अब इसमें दूध और हल्दी मिलाकर मोटा पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. स्किन पर निखार नजर आने लगेगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision