
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /शुगर के मरीज लगभग हर घर में हैं. इसके कारण खान पान में एहतियात बरतना पड़ता है. उनकी डाइट में नमक से लेकर चीनी तक बहुत नाप तौल के डालनी पड़ती है. उनको कम तेल मसाले वाली हरी सब्जियां दी जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको यहां पर एक ऐसी दाल के बारे में बताने वाले हैं जिसको खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा. तो आइए बिना देर किए जानते हैं उस दाल का नाम.
शुगर के मरीज कौन सी दाल खाएं |
अरहर की दाल के फायदे
पोषक तत्व
अरहर की दाल में कार्बोहाइड्रेट, शर्करा, डाइट्री फाइबर, वसा, प्रोटीन शामिल हैं. इसमें विटामिन जैसे-थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), पैंटोथेनिक एसिड (बी5), विटामिन बी6, फोलेट (बी9), कोलीन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के के साथ-साथ कैल्शियम जैसे ट्रेस धातु शामिल है. इसके अलावा लोहा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जस्ता.
इसमें सभी महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन शामिल हैं. साथ ही, इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. मधुमेह रोगी इनका सेवन बिना किसी झिझक के कर सकते हैं.
अन्य फायदे
- अरहर की दाल में प्रोटीन होता है जो ऊतकों, मांसपेशियों, कोशिकाओं और हड्डियों के निर्माण में सहायता करता है.
- यह दाल आपके शरीर में किसी प्रकार की अगर सूजन है तो उसे कम करने में भी सहायता करती हैं. अरह की दाल में कार्बनिक यौगिक सूजन रोधी एजेंट के रूप में कार्य करता है. जो आपकी बॉडी में स्वेलिंग को कम करने का काम करता है.
- राइबोफ्लेविन और नियासिन के साथ-साथ विटामिन बी का भी अच्छा स्रोत होता है. वजन बढ़ाने के बिना, अरहर की दाल आपकी ऊर्जा के स्तर में सुधार करती है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
