August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ऑल आउट की रिफिल हो जाए खत्म तो फेंकने की बजाए इस तरीके से लाइए इस्तेमाल

    • doing of business

      टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / मच्छर भगाने वाली मशीन ऑलआउट हर घर में होती है जिसकी रिफिल खत्म होने के बाद लोग उसे फेंक देते हैं. जबकि इसका रियूज किया जा सकता है. तो आप अगली बार से इसे फेंकने की बजाए रूम फ्रेशनर  बनाने के लिए बचाकर रख लीजिए. रिफिल से आप रूम फ्रेशनर कैसे बना सकते हैं इसकी टिप्स और ट्रिक्स आर्टिकल में बताने वाले हैं.
    कैसे बनाएं रिफिल से रूम फ्रेशनर
    सामग्री- इसको बनाने के लिए आपको कपूर, लौंग, दालचीनी, पानी और फ्रेगनेंस ऑयल चाहिए.
     बनाने की विधि - सबसे पहले तो आप रिफिल को अच्छे से साफ कर लीजिए. अब आप 5 कपूर, 5 लौंग और 2 छोटी इलायची ले लीजिए. अब आप इनको कूटनी में डालकर अच्छे से पीसकर पाउडर बना लीजिए. जब यह पाउडर बन जाए तो इसे एक कटोरी में निकाल लीजिए. अब आप इसमें पानी और फ्रेगनेंस ऑयल मिला लीजिए. अब आप इस मिश्रण को रिफिल में डालकर मशीन में लगा दीजिए. इससे आपका कमरा खुशबू से महक उठेगा.
    दूसरा तरीका
      आप एक कटोरी में पानी, बेकिंग सोडा और कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की मिला लीजिए, फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लीजिए. फिर घर के कोने-कोने में स्प्रे कर दीजिए. इससे भी आप अपने रूम को महका सकती हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision