
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आस्था /शौर्यपथ / 15 अक्टूबर रविवार यानी कल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की तैयारियां जोरों- शोरों से शुरू हो चुकी है. बाजारों में रौनक देखने को बन रही है. सभी बाजार माता रानी के वस्त्रों, फूलों और साज- श्रृंगारों से सज चुके हैं. और सभी देशवासी पलके बिछाए माता के स्वागत में खड़े हैं. बाजार से मां की चुनरी उनके साज- श्रृंगार और फल फूलों को लेने में का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में आपको बता दें की कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो नवरात्रि में खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप इन चीजों को खरीदेंगे तो माता प्रसन्न होगी और पूरे साल उनकी कृपा पर आपके परिवार पर बरसती रहेगी.
नवरात्रि में खरीदें ये 5 चीजें |
कलश
नवरात्रि में अपने घर में कलश जरूर लेकर आएं. आप चाहें तो सोने, चांदी, पीतल, या मिट्टी के कलश भी ला सकते हैं. कलश के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में प्रवेश करेगी.
मौली
अगर माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मौली लाना बिल्कुल ना भूलें. इससे घर के सभी दुख- तकलीफ दूर होते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है.
पद चिह्न
शारदीय नवरात्रि में माता रानी के पद को लाना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप माता रानी के पद चिह्न को पूजा घर के पूजा स्थान पर लगाते हैं तो मां हमेशा आपके घर में विराजमान रहेंगी और उनकी कृपा सदैव बनी रहेगी.
मोर पंख
बहुत कम लोग जानते हैं की नवरात्रि में अगर आप मोर पंख अपने घर लाते हैं तो ये आपके लिए बहुत फलदाई हो सकता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और सुख संपन्नता होगी.
मूर्ति
मां की पूजा हो और मां की मूर्ति ना हो ऐसा हो नहीं सकता. इसलिए छोटी ही सही पर नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति जरूर खरीद कर लाएं. इससे माता रानी का आशीर्वाद आपके घर परिवार पर हमेशा बना रहेगा.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
