August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए चेहरे पर किन चीजों को लगाने से शीशे की तरह चमकने लगेगी आपकी Skin

    • doing of business

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन आ रहा है और आपकी स्किन  ग्लो करें इसकी चाहत तो आपको जरूर होगी. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे की सही तरीके से केयर करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी शीशे की तरह चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं तो फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की ब्यूटी  और स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. तो चलिए फेस्टिवल के इस सीजन में दिखते हैं सबसे अलग ताकि चमकते चेहरे को देखकर   सब पूछने पर मजबूर हो जाए कहां से पाया इतना ग्लो.
    चांदी जैसा चमकता चेहरा चाहती हैं तो कोकोनेट ऑय़ल इन तरीकों से करें फेस पर अप्लाई, 15 दिन में निखर जाएगी स्किन
    ग्लोइंग स्किन पाने के तरीके
    चेहरे को स्क्रब करें
      त्योहारों के इन सीजन में अगर चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं तो स्किन को स्क्रब करना बहुत जरूरी है. ये आपके डेड स्किन को दूर करेगा और त्वचा चमकदार दिखेगी.
      स्क्रब करने के लिए आप बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले बादाम को पीस लें और उसमें दही और सूखे पुदीने के कुछ पत्ते मिक्स करें. पुदीना आपकी त्वचा में साइन लाने का काम करता है. जब पेस्ट सुख जाए तो चेहरे को धो लें.
    उबटन लगाएं
      शादियों में अक्सर लड़कियों को उबटन लगाया जाता है. इससे आप उबटन के फायदे तो समझ ही रहे होंगे. चमकदार और हेल्दी स्किन के लिए घर में बने उबटन का इस्तेमाल करें. इससे पूरे त्योहार में चेहरे पर निखार बना रहेगा.
      उबटन को बनाने के लिए 2 चम्मच चोकर, 1 चम्मच बेसन, 2- 3 चम्मच दही और चुटकी भर नमक मिलाकर एक पेस्ट बना लें. कम से कम 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और जब वह सुख जाए तो पानी से धो लें.
    मिक्स मास्क बनाएं
      अगर फेस्टिवल के सीजन में मिक्स मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो चांद का नूर भी आपके सामने फीका लगेगा.
      इस मास्क को बनाने के लिए दाल, दही, शहद और गुलाब जल को मिलाकर पीस लें. ध्यान रहे पेस्ट का इस्तेमाल आंखों पर ना करें. इससे आपका चेहरा चमक उठेगा.
    फ्रूट मास्क
      फ्रूट मास्क न सिर्फ आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करेगा बल्कि पूरे फेस्टिवल सीजन में आपको ताजा रखेगा. इसके लिए आप केले, पपीते और संतरे के रस को मैश करें. 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर देखें चेहरा गजब का निखर जाएगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision