August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    फुंसियों से चेहरे पर पड़ गए हैं दाग-धब्बे तो इस तरह लगाकर देख लीजिए नींबू के छिलके, साफ हो जाएगी स्किन

    • doing of business

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /नींबू को तरह-तरह से स्किन केयर का हिस्सा बनाया जाता है. नींबू के छिलकों से पाउडर बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन की कई दिक्कतें दूर होती हैं. इस पाउडर में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पेक्टिन, फ्लेवेनॉइड्स और कई अच्छे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इस चलते चेहरे पर नींबू के छिलकों का पाउडर लगाया जा सकता है. यह पाउडर त्वचा पर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह भी काम करता है. इससे त्वचा से गंदगी, एक्सेस ऑयल और अशुद्धियां हट जाती हैं, साथ ही एक्ने और फुंसियों के दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं. इस पाउडर को चेहरे पर एक नहीं बल्कि कई तरीकों से लगाया जा सकता है जिनसे स्किन चमक उठती है.
    गहरे धब्बे हटाने के लिए नींबू के छिलकों का पाउडर |
    कॉफी और नींबू के छिलकों का पाउडर
        त्वचा को क्लेंजिंग गुण देने में कॉफी और नींबू के छिलकों का पाउडर दोनों ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इन दोनों को साथ मिलाकर लगाने पर दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं. एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच ही नींबू के छिलकों के पाउडर को साथ मिलाएं और इसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और चेहरा धो लें. त्वचा निखर जाएगी. आपको हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाना होगा.
    शहद और नींबू के छिलकों का पाउडर
         नींबू के छिलकों के पाउडर के साथ शहद मिलाकर फेस पैक बनाने से स्किन को कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और स्किन की सेहत भी अच्छी रहती है. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और एक चम्मच ही ग्रीन टी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा.
    बेसन और नींबू के छिलकों का पाउडर
        ऑयली स्किन पर खासतौर से इस फेस पैक का अच्छा असर दिखता है. एक चम्मच बेसन में एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें. 15 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. यह फेस पैक टैनिंग हटाने में भी कारगर है. इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं.
    दही और नींबू के छिलकों का पाउडर
          स्किन के पीएच को बैलेंस करने और स्किन को बेहतर तरह से क्लेंज करने के लिए इस तरह नींबू के छिलकों के पाउडर को चेहरे पर लगाकर देखें. आपको फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर और 2 चम्मच दही को साथ मिलाना है और पेस्ट बनाना है. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision