Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहे बाल, तो आज से शुरू कर दें इन 3 चीजों का...

  • rounak group

   ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ता है. सर्द हवाएं बालों में नमी का कारण बनती हैं. जिससे बालों में ड्रैंड्रफ की समस्या काफी देखने को मिलती है. ड्रैंड्रफ के चलते बालों में खुजली, बाल झड़ना बालों का पतला होना आदि साफ देखा जा सकता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बालों को बढ़ाने   और मजबूत बनाने के लिए आपकी डाइट कितनी जरूरी है. असल में जैसे हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण की जरूरत होती है. वैसे ही बालों को हेल्दी  रखने के लिए पोषण जरूरी होता है. क्योंकि हम बाहर से तो मार्केट में मिलने वाले हेयर प्रोड्क्ट का इस्तेमाल कर बालों को हेल्दी रख सकते हैं. लेकिन उनको अंदर से कैसे रखेंगे. तो बालों की ग्रोथ के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं,
इन चीजों को डाइट में करें शामिल-
1. अंडा-
  अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आपको बता दें कि अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. अंडे में प्रोटीन के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के अलावा बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. आप बालों में अंडे का पैक बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. एवोकाडो-
   एवोकाडो एक ऐसा फ्रूट है जिसे ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है, जो पीएच लेवल को बैलेंस करने और बालों को हेल्दी रखने में मददगार है. आप ब्रेकफास्ट में एवोकाडो को शामिल कर बालों को लंबा और मजबूत बना सकते हैं.
3. संतरा-
   संतरा एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा. संतरे को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ आपके बालों को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. आप संतरे के फल, जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)