August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    घर में लगा लिए ये पौधे तो स्किन केयर में इनका कर सकेंगी इस्तेमाल, चेहर की चमक देखते ही बनेगी

    • doing of business

        ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ/त्वचा की देखभाल के लिए जिन घेरलू नुस्खों को आजमाया जाता है उनमें अनेक बार अलग-अलग पत्तों या फूलों का इस्तेमाल होता है. ऐसे में घर पर ही कुछ ऐसे पौधे लगाए जा सकते हैं जिन्हें आप अलग-अलग तरह से अपनी त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. इन पौधों से फेस पैक्स बनाए जा सकते हैं, टोनर बना सकते हैं, स्किन जैल बनाया जा सकता है या फिर इनसे स्क्रब तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए कौन-कौनसे हैं ये पौधे जिन्हें घर में लगाना फायदे का सौदा साबित होता है.
    त्वचा की देखरेख के लिए पौधे |
    तुलसी
    जिंक और विटामिन सी से भरपूर तुलसी के पत्तों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. तुलसी को त्वचा की देखरेख के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. त्वचा को अंदरूनी रूप से निखारने के लिए तुलसी के पत्ते गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं, इस पानी को ठंडा करके फेस टोनर की तरह लगा सकते हैं या फिर तुलसी को पीसकर कच्चे दूध के साथ मिलाकर फेस पैक बना लें.
    एलोवेरा
    घरों में आमतौर पर एलोवेरा लगाया ही इसलिए जाता है ताकि इसका इस्तेमाल स्किन केयर में किया जा सके. एलोवेरा के ताजे जैल को चेहरे पर लगाने से स्किन की कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं. इस जैल को जस का तस चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर इसमें हल्दी, दूध या बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है.
    गुलाब
    गुलाब के पौधे को उगाने पर जो गुलाब के फूल निकलते हैं उनसे कई अलग-अलग तरह के फेस मास्क बनाए जा सकते हैं. इस गुलाब से आप गुलाबजल भी तैयार कर सकती हैं. गुलाब की पखुंड़ियों को सुखाकर और पीसकर इनसे फेस पैक भी बनाया जा सकता है.
    गुड़हल
    गुड़हल के फूलऔर पत्ते दोनों ही स्किन केयर में काम आते हैं. इन फूलों को पीसकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाया जा सकता है और इनके पत्तों को भी फेस पैक्स या स्क्रब बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. गुड़हल के फूलों के फायदे बालों पर भी देखे जाते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision