August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    फिरनी और खीर को दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ पुडिंग में किया गया शामिल, यहां देखें लिस्ट में कौन...

    • doing of business

        खाना खजाना /शौर्यपथ / जब स्वीट ट्रीट की बात आती है, तो भारत के पास एक रिच कुलिनरी हेरिटेज और स्वादिष्ट वैराइटी है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं. कई क्षेत्रों की अपनी डेजर्ट और मिठाई की विशिष्टताएं हैं. जबकि कुछ रेगुलर खाई जाने वाली हैं, अन्य केवल त्योहारों और धार्मिक अवसरों के दौरान बनाई जाती हैं. हाल ही में, दो भारतीय स्वीट व्यंजनों को दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ पुडिंग में जगह मिली जो ग्लोबल सुर्खियों में आ गईं. हालांकि "पुडिंग" वह शब्द नहीं है जिसे हम आमतौर पर इन व्यंजनों के साथ जोड़ते हैं, उनकी सामान्य सामग्री और तैयारी की विधि ने उन्हें इस कैटेगरी डाला है. यह लिस्ट पॉपुलर फूड और ट्रेवल गाइड टेस्ट एटलस द्वारा जारी की गई थी.
    विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ पुडिंग की लिस्ट में इंडियन स्वीट-
      स्वादिष्ट फिरनी को 7वां स्थान दिया गया जबकि खीर को 10वां स्थान दिया गया. फिरनी स्पेशली उत्तर भारत में पॉपुलर है और इसे पिसे हुए चावल, दूध, चीनी और इलायची का उपयोग करके बनाया जाता है. टेस्ट एटलस ने समझाया है, "ट्रेडिशनली शिकोरा के नाम से जाने जाने वाले छोटे मिट्टी के बाउल में सर्व किया जाता है, फिरनी को हमेशा अच्छी तरह से ठंडा करके खाया जाता है और इसे और भी शानदार बनाने के लिए नट्स, गुलाब की पंखुड़ियों और अक्सर सिल्वर पेपर या चांदी वर्क के साथ सजाया जाता है." खीर या पायसम में अक्सर चावल और दूध बेस भी होता है. हालांकि, कई अन्य वैराइटी भी मौजूद हैं. यह स्वीट ट्रीट स्पेशली त्योहारों के दौरान बनाया जाता है और इसे कई मसालों, मेवों और फलों के साथ स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.
    लिस्ट में विदेशी पुडिंग-
          लिस्ट में अन्य चिजों के बारे में क्या? टॉप पर एक ईरानी डिश है जिसे शोले ज़र्द कहा जाता है, जो केसर चावल का हलवा है. टेस्ट एटलस के अनुसार, ''शोले ज़र्द को आम तौर पर अलग-अलग साइज के पोर्शन में सर्व किया जाता है और इसे पिसी हुई दालचीनी, क्रस्ड बादाम या पिस्ता से गार्निश किया जाता है.'' कई लोग आठवें स्थान पर रहने वाले को पहचानेंगे: इटली का ग्लोबल फेमस पन्ना कोटा , तुर्किये के टॉप 10 में सिर्फ दो नहीं, बल्कि तीन स्वीट डिश हैं. फ़िरिन सटलाक, रोज वॉटर या वनिला के फ्लेवर वाला ओवन-बेक्ड चावल का हलवा, दूसरे स्थान पर है. तुर्की कज़ांडीबी को 5वां स्थान दिया गया है,

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision