
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /तवा एक ऐसा बरतन है जिसका इस्तेमाल रोज किया जाता है रोटी बनाने के लिए. कई बार हम रोटी के अलावा सब्जी या फिर चावल गरम करने, जीरा भूनने और दाल का तड़का लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसके कारण तवा जल जाता है. ऐसे में फिर रोटी अच्छे से नहीं बन पाती चिपकने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप उसको साफ कर लीजिए. हम आपको यहां पर शैंपू से जुड़ा हैक बताने वाले हैं, जिससे आपका काला तवा एकदम से चमक जाएगा, तो चलिए जानते हैं.
काला तवा कैसे चमकाएं
आप तवे को गैस पर चढ़ा दीजिए, अब जब तवा गरम हो जाए तो उस पर शैंपू गिरा दीजिए. अब आप गरम तवे पर ही बेकिंग सोडा 01 चम्मच डाल दीजिए फिर एक नींबू का रस निचोड़ दीजिए. इसके बाद नींबू के छिलके से तवे को रगड़िए. फिर आप स्क्रबर से तवे को अच्छे से घिसीए. इसके बाद आप गैस को बंद कर दीजिए. फिर आप तवे को अच्छे से रगड़कर साफ पानी से धो लीजिए. अब आप देखेंगी तवा एकदम साफ हो गया है.
ऐसे भी कर सकते हैं तवा साफ
तवे को चांदी की तरह चमकाना है, तो सिरके का इस्तेमाल करें. सबसे पहले तवे को उल्टा कर तेज आंच से गरम कर लें फिर उस पर सिरका डालकर पूरे तवे पर फैला दीजिए. इसके बाद स्क्रबर से अच्छे ढंग से रगड़िए, आपको फर्क नजर आने लग जाएगा.
जला तवा साफ करने का आसान तरीका
- सबसे पहली बात तो तवे पर रोटी ही बनाएं. सब्जी चावल ना गरम करें.
- तवे को हमेशा पोछकर ही रखें, क्योंकि तवे को गीला रखने से उसमें जंग लग जाती है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
