August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मौसम बदलने से बिगड़ने लगी है तबीयत तो घर पर ये 3 तरह का काढ़ा बनाकर पी लीजिए, इंफेक्शन रहेंगे दूर

    • doing of business

        सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हम बचपन में जब भी बीमार पड़ते थे तो मम्मी काढ़ा बनाकर पिला देती हैं. काढ़ा हल्दी, तुलसी और अदरक आदि से तैयार किया जाता है जो पीने में तो कड़वा होता है लेकिन सेहत को कई फायदे देता है. काढ़ा   पीने पर खांसी, जुकाम और गला बंद जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. आजकल मौसम बदलने लगा है और इस बदलते मौसम में कई मौसमी इंफेक्शंस का खतरा भी बढ़ गया है. सर्दियों की शुरूआत में इस तरह की दिक्कतें होती ही हैं. ऐसे में आप घर पर ही बड़ी आसानी से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. यह काढ़ा इम्यूनिटी  को मजबूत बनाता है और सेहत को भी अच्छा रखता है.
    घर पर कैसे बनाते हैं काढ़ा |  
    हल्दी और तुलसी का काढ़ा
      इस काढ़ा को बनाने के लिए ताजा हल्दी, अदरक, तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और इलायची की जरूरत होगी. एक बर्तन में पानी लीजिए और उसमें ताजा हल्दी और अदरक को कूटकर डाल दीजिए. अब इसमें उबाल आने के बाद बाकी सभी मसाले आधा-आधा चम्मच मिला लें और तकरीबन 15 से 20 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें स्वाद के लिए हल्का सा शहद या गुड़ डालकर पिया जा सकता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर देता है.
    अजवाइन और काली मिर्च का काढ़ा
       पानी को उबालने रखें और उसमें छोटा टुकड़ा अदरक, आधा चम्मच चाय मसाला, थोड़ी काली मिर्च, चुटकीभर अजवाइन, 2 से 4 लौंग, छोटी दालचीनी और 2 बड़ी इलायची डालकर पका लें. 10 मिनट पकाने के बाद इसे आंच से उताकर कप में छानें और चुस्कियां लेकर पिएं.
    अदरक का काढ़ा
      अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं हैं और जल्दी से काढ़ा बना लेना चाहते हैं तो यह रेसिपी  आपके काम आएगी. इसके लिए डेढ़ कप पानी में अदरक कूटकर डालें. इसमें तुलसी के पत्ते डालें और काली मिर्च डालकर पकाएं. 2 से 3 लौंग भी इसमें डाली जा सकती है. जब पानी उबलकर आधा हो जाए तो इसे कप में छानकर पिएं. कड़वाहट कम करने के लिए शहद डाला जा सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision