August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    फटने लगे हैं होंठ तो घर पर ही बना लीजिए स्क्रब, Chapped Lips गुलाब जैसे हो जाएंगे मुलायम

    • doing of business

         सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियां आते ही होंठों का फटना शुरू हो जाता है. ऐसा ठंड के मौसम में चलने वाली शुष्क हवा के कारण होता है जो होंठों को रूखा-सूखा बनाने का काम करते हैं. अगर आप भी फटे होंठों की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां बताए होममेड लिप स्क्रब बना सकते हैं. ये स्क्रब होंठों को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और इनसे होंठों को जरूरी नमी भी मिलती है जिससे होंठों की ड्राईनेस कम होती है और होंठों की दरारें भरने लगती हैं. इन नेचुरल लिप स्क्रब्स को हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करने पर ही अच्छा असर दिखने लगता है.
    फटे होंठों के लिए होममेड लिप स्क्रब |
    चीनी और शहद
    एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही चीनी मिला लें. इस मिश्रण को उंगलियों में लें और होंठों पर मलें. एक से डेढ़ मिनट होंठों पर इस मिश्रण को मलने के बाद होंठों को पानी से धोकर साफ कर लें. होंठ स्क्रब हो जाते हैं और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
    दालचीनी का स्क्रब
    इस स्क्रब को बनाने के लिए आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर को आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें. इस स्क्रब को होंठों पर इस्तेमाल करें और फिर देखें असर. हो मुलायम होंठ जाएंगे और खूबसूरत नजर आने लगेंगे.
    संतरे के छिलके का स्क्रब
    संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें. 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लें और उसमें 2 चम्मच चीनी और 10 से 12 बूंदे बादाम का तेल लेकर पेस्ट बना लें. आप चाहे तो इस स्क्रब को बनाने के लिए ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्क्रब से होठों को आधे से एक मिनट तक स्क्रब करें और ठंडे पानी से होंठों को धो लें. हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल होंठों की खूबसूरती बढ़ा देगा.
    कॉफी स्क्रब
    होंठों के लिए कॉफी का स्क्रबभी बेहद फायदेमंद साबित होता है. इस स्क्रब को बनाना बेहद आसान है और इसका असर भी कमाल का दिखता है. स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच पिसी कॉफी और एक चम्मच शहद को साथ मिला लें. आप चाहे तो नारियल तेल के साथ कॉफी मिलाकर भी स्क्रब बना सकते हैं. इस स्क्रब से होंठों पर नमी बनी रहती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision