
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /ड्राई आईज की समस्या तब होती है जब आंखें पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बना पाती हैं. इससे आंखों में नमी की कमी हो जाती है, जिसके कारण आंखों की सतह पर डैमेज हो सकता या उस पर सूजन हो सकता है. ड्राई आईज के कारण आंखों में जलन, चुभन जैसी असहजता महसूस होने लगती है. एयर प्लेन में सफर, एयर कंडीशन रूम में रहने, बाइक चलाने, कंप्यूटर पर बहुत देर काम करने या या बहुत देर तक स्क्रीन को देखने के कारण भी आंखों में ड्राइनेस महसूस हो सकती है. आइए जानते हैं ड्राई आइज के लक्षण, कारण और इससे होने वाले खतरों के बारे में.
ड्राई आईज के लक्षण |
ड्राई आईज के कारण दोनों आंखों में ये लक्षण नजर आ सकते हैं
आंखों में जलन, चुभन या खरोंच जैसी असहजता का अनुभव
आंखों में या आसपास कीचड़ जमा होना
लाइट में रहने पर आंखों में परेशानी का अनुभव
आंखों में रेडनेस
महसूस होना जैसे आंखों में कुछ पड़ गया है
कॉन्टेक्ट लेंस पहनने में परेशानी
रात में ड्राइविंग करने में परेशानी
आंखों से पानी आना
थकी हुई आंखें या नजर में धुंधलापन
ड्राई आईज के कारण : ड्राई आईज का सबसे बड़ा कारण है आंखों में आंसू बनने में कमी आ जाना. आंसू बनने में कमी आने से ड्राई आईज की समस्या शुरू हो सकती है. इसके कई कारण होते हैं. उम्र के साथ आंसू बनने में कमी आने लगती है. कुछ बीमारियों जैसे आंखों में एलर्जी की बीमारी, रुमेटीइड गठिया, ल्यूपस, स्क्लेरोडर्मा, थायराइड और विटामिन ए की कमी में आंसू बनने में कमी आने लगती है.
किन्हें होता हैं खतरा :
पचास साल से ज्यादा उम्र वालों को
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आंसू बनने की क्षमता में कमी ज्यादा देखी जाती है.
जिनके डाइट में विटामिन ए की कमी रहती है.
जो कॉन्टेक्ट लेंस का यूज करते है या रिफ्रैक्टिव सर्जरी करवाया हो.
ड्राई आईज से बचाव
आंखों में सूखापन महसूस होने पर अपनी आंखों को हेयर ड्रायर, एयर कंडीशनर की हवा से बचाना चाहिए. सर्दी में घर में नमी बनाए रखने वाले ह्यूमिडिफायर का यूज करना चाहिए. आंखों को हवा से बचाने के लिए सन ग्लासेज का यूज करना चाहिए. लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से बचना चाहिए. काम के बीच बीच में पलकों को झपकाते रहना चाहिए.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय |
बादाम : बादाम आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. बादाम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकाी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसे खाएं बादाम : अगर आप बादाम के फायदों का पूरा पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको रोजाना रात में बादाम भिगोकर रखने होंगे. इन्हें आप अगली सुबह खाएं. अगर इन्हें दूध के साथ लेंगे तो बेहद फायदेमंद होंगे.
हरी सब्जियां और सलाद : विटामिन से भरपूर सब्जियां और सलाद आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें मौजूद विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए बेहद ही जरूरी भी है. सब्जियों में आप गाजर, शिमला मिर्च, आंवला, पपीता, हरी-पत्तेदार सब्जियां शामिल करें.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
