
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खाना खजाना /शौर्यपथ / अचार, इंडियन क्यूजीन का बरसों से बहुत ही इम्पोर्टेन्ट हिस्सा रहा है. गर्मा गर्म पराठे हों या फिर दाल चावल, ज़रा सा अचार का टुकड़ा खाने के स्वाद को डबल कर देता है. कुछ लोग तो इस मसालेदार अचार के मसाले का स्वाद भी लेना भी पसंद करते हैं. हममें से अधिकांश के घरों में मौसमी सब्जियों से अचार बनाया जाता है और फिर उस मिट्टी के बर्तन को लगभग एक हफ्ते तक धूप में रखा जाता है. तब बनकर तैयार होता है मसालेदार चटपटा अचार जिसका नाम ही मुंह में पानी लाने का लिए काफी है. पर क्या आप जानते हैं कि आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाला ये चटपटा अचार आपके स्किन, आंत और जोड़ो के दर्द का भी लाजवाब इलाज है. सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ठंड के मौसम में होम मेड अचार के फायदे बताएं हैं. चलिये जानते हैं.
सर्दी में होम मेड अचार खाने के हैं ढेर सारे फायदे
सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट पर घर पर बना अचार खाने की सलाह दी है . रुजुता दिवेकर ने बताया कि सर्दी के मौसम में अचार खाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, जिनसे आप और हम अब तक अनजान हैं. रुजुता ने बताया कि अचार में डाली गई राई आपके रेस्पिरेट्री डिसऑर्डर को दूर करने में फायदेमंद होती है. गाजर, गोभी और शलजम को फरमेंट करके आचार का रूप दिया जाता है जो न्यूट्रीशन से भरपूर होता है. चटपटा मसालेदार अचार न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपकी स्किन, आंत और आपके जोड़ों के दर्द को ठीक करने में भी मदद करेगा.
विंटर स्पेशल अचार की रेसिपी |
शलगम गाजर और गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम सब्जियों को अच्छे से धो लेंगे.
शलगम और गाजर को धोकर छील लें और पतले स्लाइस में काट लें.
फूलगोभी को धोकर छोटे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी उबाल लें. पानी उबलने के बाद उस पर सब्जियां डालें.
सब्जियों को 3 - 4 मिनट तक पकाएं और फिर पानी हटा दें.
सब्जियों को एक कॉटन के कपड़े पर फैलाएं और 3-4 घंटे के लिए पूरी तरह सूखने दें. सब्जियों में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए.
एक बाउल में राई, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और सब्जियां मिलाकर एक तरफ रख दें.
एक कढ़ाई में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआँ न निकलने लगे. आंच बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें.
सब्जियों के ऊपर तेल डालें और अच्छी तरह चलाएं अचार को तेल के साथ एक साफ जार में डालें.
जार को मलमल के कपड़े से बांधकर धागे से बांध दें और जार को 2-3 दिनों के लिए धूप में रख दें.
शलगम, गाजर और गोभी का अचार एक बार मैरीनेट हो जाने के बाद इसे आपके पसंदीदा पराठे, मठरी या चावल के साथ परोसा जा सकता है.
आप अचार को लगभग 3 महीने तक ठंडी और सूखी जगह पर रख सकते हैं या 4 से 5 महीने तक लंबे समय तक फ्रिज में रख सकते हैं.
होममेड अचार के फायदे |
अचार खाने का स्वाद बढ़ाते हैं.
अचार बॉडी के डाइजेस्टिव प्रोसेस को सुधारने में मदद करते हैं.
अचार विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का रिलायबल सोर्स हैं.
अचार शरीर को हेल्दी बैक्टीरिया प्रदान करते हैं, जिससे बॉडी के लिए बी 12 जैसे विटामिन प्रोड्यूस करना आसान हो जाता है.
अचार सर्दियों में आपके जॉइंट पेन को ठीक करने में मदद कर सकता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
