
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आस्था/शौर्यपथ/ त्रीदेवों में से एक भगवान विष्णु को सुख-समृद्धि और शुभ का देवता माना जाता हैं. उनकी पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जातक को धन-धान्य का भी लाभ मिलता है. पूरे साल में अगहन महीने को विष्णु भगवान की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. उनके सभी रूपों में से खास श्री कृष्ण की पूजा करने की खास मान्यता है. इस महीने को सबसे ज्यादा पवित्र और पुण्यदायी माना जाता हैं. गंथ्रों में इस महीने में तीर्थ स्थान पर जाना और स्नान करना बहुत शुभ माना गया हैं. ऐसा करने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और आपके उपर भगवान विष्णु की खास कृपा होती है.
अगहन मास 2023
हिन्दू पंचांग का नौंवा महीना मार्गशीर्ष हैं जिसे अगहन भी कहते हैं. इस महीने में भगवान श्री कृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा करने का खास महत्तव है. गीता में भगवान कृष्ण ने खुद कहा था कि सभी महीनों में सबसे पवित्र और मेरी पूजा के लिए मार्गशीर्ष महीना सबसे उत्तम है. अगर बात करें इस साल की तो साल 2023 में अगहन मास की शुरुआत 28 नवंबर से हुई है जो 26 दिसंबर को खत्म होगी.
अगहन मास श्री विष्णु का ऐसे करें अभिषेक
स्कंद पुराण में अगहन मास के दौरान भगवान विष्णु के जलाभिषेक का खास महत्तव बताया गया हैं. ऐसा करने से आपको महापुण्य की प्राप्ति हो सकती हैं. आइए जानते हैं किस चीज का अभिषेक करने से क्या लाभ मिल सकते हैं.
1. जलाभिषेक - अगहन मास में भगवान विष्णु को सिधे जल नहीं चढ़ाना चाहिए. जलाभिषेक करने के लिए शंख में पानी भरकर नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे जल उनके उपर चढ़ाएं. इससे आप पाप मुक्त हो सकते हैं.
2. दूध से अभिषेक - मान्यता है कि अगर आप अगहन के दौरान भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करते हैं तो इससे आपको स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही आपको चंद्र, इंद्र और मरुद्गण के समान पद मिल सकता है.
3. शहद से अभिषेक - भगवान विष्णु का अभिषेक अगर आप शहद में चीनी मिलाकर करते हैं तो आपको राजा का पद मिल सकता है.
4. शंख बजाकर करें अभिषेक - अगर आप विष्णु जी का अभिषेक शंख बजाकर करते हैं तो इससे आपके पितरों के लिए स्वर्ग का रास्ता खुल जाता है.
5. तीर्थ के जल से अभिषेक - किसी खास तीर्थ के जल को अगर आप शंख में भरकर उससे अभिषेक करते हैं तो आप अपने पूरे कुल सहित खुद भी मोक्ष पा सकते हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
