Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

फटे होंठों को मुलायम बना देते हैं घर पर बने लिप बाम, आप भी चुटकियों में कर सकते हैं तैयार

  • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / होंठों की स्किन बाकी शरीर की स्किन से ज्यादा मुलायम और कोमल होती है और इसीलिए इसपर मौसम का असर जल्दी पड़ता है. सर्दियों में खासकर होंठों के कटने-फटने, शुष्क होने और खुरदुरे नजर आने की दिक्कत बढ़ जाती है. होंठ इस तरह फटने लगते हैं तो उन्हें एकबार फिर मुलायम  बनाने की कोशिश करनी पड़ती है. यहां ऐसे ही कुछ घरेलू लिप बाम दिए जा रहे हैं जिन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. ये लिप बाम बनने में आसान होने के साथ ही बेहद असरदार भी होते हैं और होंठों को मुलायम बनाने में असर दिखाते हैं. इन लिप बाम से होंठों के ऊपर एक सुरक्षा कवच बन जाता है जो होठों को मॉइश्चराइज्ड रखता है और उन्हें फटने या रूखे होने नहीं देता है. जानिए घर पर कैसे बनाते हैं ये लिप बाम.
मुलायम होंठों के लिए घर पर बने लिप बाम |
फ्रेश शुगर लिप बाम
 इस शुगर लिप बाम को लिप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. लिप बाम बनाने के लिए चीनी, शहद और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी. एंटी-बैक्टीरियल और विटामिन बी के गुण वाला यह लिप बाम होंठों को सन डैमेज से बचाने में कारगर है. लिप बाम बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद को मिलाएं और इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल डाल लें. इसे मिक्स करें और बस तैयार है आपका लिप बाम.
घी वाला लिप बाम
  प्राकृतिक घी के गुणों वाले इस लिप बाम से होंठ हाइड्रेटेड भी होते हैं और होठों पर चमक भी बनी रहती है. आपको बस इतना करना है कि आधा कप चुकुंदर को घिसें और उसका रस निकालकर अलग रख लें. एक चम्मच घी को चुकुंदर के रस में मिलाएं और फ्रिज में जमाने रख दें. इस लिप बाम को मुलायम होंठ पाने के लिए लगाया जा सकता है.
बीजवैक्स लिप बाम
  इस हाइड्रेटिंग लिप बाम को बनाने के लिए एक चम्मच बीजवैक्स को पिघला लें. इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें. इस लिप बाम में एक से दो कैप्सूल विटामिन ई की भी मिला लें. इस लिप बाम को जब चाहे जब फटे होंठों पर लगा सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)