August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चेहरे पर नारियल का तेल नहीं बल्कि लगाएं कोकोनट सिरप बनाकर, 20 मिनट में दिखेगा कमाल, निखरेगी त्वचा

    • rounak group

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /नारियल तेल को इसके कई फायदे देखते हुए स्किन केयर में शामिल किया जाता है. नारियल का तेल नेचुरल ऑयल होता है इसीलिए इसमें किसी तरह के केमिकल, एडेड कलर या एडेडे फ्रेग्रेंस नहीं होती है. नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो इसे खासतौर से त्वचा के लिए अच्छा बनाते हैं. इसके अलावा, इसमें अमीनो एसिड्स होते हैं जो स्किन पर एक स्ट्रोंग बैरियर क्रिएट करते हैं जिससे स्किन लंबे समय तक मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड नजर आती है. लेकिन, नारियल तेल  को चेहरे पर सादा लगाने के बजाय आप इसका सिरप बनाकर भी लगा सकते हैं. इस कोकोनट सिरप से स्किन को निखार मिलता है, रूखापन हटता है, त्वचा मुलायम होती है और टैनिंग भी कम होने लगती है. जानिए घर पर किस तरह बनाकर लगाया जा सकता है कोकोनट सिरप.
    ग्लोइंग स्किन के लिए कोकोनट सिरप |
        कोकोनट सिरप बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल का तेल, आधा कम शहद और एक कप नारियल पानी की जरूरत होगी. सबसे पहले नारियल पानी को आंच पर चढ़ाएं और पका लें. जब यह मिश्रण पककर आधा हो जाए तो आंच बंद करके इसे अलग ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसमें शहद इस तरह मिलाएं कि शहद पूरी तरह से पानी में घुल जाए. अब नारियल तेल को इस मिश्रण में मिलाएं. बस तैयार है कोकोनट सिरप.
       इस कोकोनट सिरप को चेहरे पर लगाने से पहले किसी टाइट और साफ कंटेनर में रखें. ध्यान रहे कि कंटेनर में डालने से पहले यह मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए. चेहरे को साफ करके इस सिरप की कुछ बूंदे हथेली पर लें और पूरे चेहरे पर अच्छी तरह मलकर मास्क की तरह लगा लें. तकरीबन 15 से 20 मिनट इस कोकोनट सिरप को चेहरे पर लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर साफ करें. त्वचा निखर जाएगी और देखने में बेहद खूबसूरत भी लगेगी.
    हफ्ते में 2-3 बार कोकोनट सिरप को चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है. यह सिरप स्किन की चमक बरकरार रखती है. नारियल पानी होने के चलते इस सिरप से त्वचा को पूरा हाइड्रेशन मिलता है और शहद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन इरिटेशन को कम करने में असरदार हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision