
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
आस्था /शौर्यपथ /उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिरका निर्माण काफी तेजी से हो रहा है. 2019 में भूमिपूजन के बाद से इसके निर्माण को पूरा करने के लिए दिसंबर 2025 की डेडलाइन रखी गई है. निर्माण कार्य के पहले चरण के पूरा होने के बाद 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे. इस दिन भगवान श्री राम को मुख्य गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. मंदिर निर्माण में जूटी श्री राम जन्मभूमि तिर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर से जुड़े अपडेट शेयर करती आई हैं. हाल ही में ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर मंदिर की ताजा तस्वीरें शेयर की है. आइए आपको भी कराते हैं मंदिर के अंदर का दर्शन.
श्री राम मंदिर की ताजा तस्वीरें |
लगभग 50 सालों से भी ज्यादा समय के बाद अयोध्या में रामलला विराजेंगे. राम मंदिर निर्माण का कार्य अपनी पूरी गति पर चल रहा है. इसी बीज मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर मंदिर की ताजा तस्वीरें शेयर की.
मंदिर का गर्भगृह इसका मुख्य आकर्शण का केन्द्र बनेगा. यहीं पर भगवान राम को स्थापित किया जाएगा. अब तक की जानकारी के अनुसार श्री राम का सिंहासन 3 फिट ऊंचा होगा और 8 फिट लंबा होगा.
मंदिर के अंदर का दृश्य बहुत ही मनमोहक है. पूरे मंदिर परिसर में श्री राम की 5000 से ज्यादा स्तंभों पर आकृति बनाई जा रही है. इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर ली है.
हाल ही में मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मंदिर की नई तस्वीरें सांझा की है. इनमें मंदिर का पहले चरण का काम लगभग पूरा नजर आ रहा है. साथ ही इसमें मंदिर के अंदर के फर्श का काम पूरा होता नजर आ रहा है.
मंदिर निर्माण की बाहरी अपडेट की बात करें तो इन तस्वीरों में राम मंदिर रुप लेता नजर आ रहा है. बता दें कि मंदिर के निर्माण कार्य मे अबतक 600 करोड़ से अधिक का खर्च हो चुका है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
