July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आज है गुरु गोबिंद सिंह जयंती, सभी को दीजिए इस दिन की शुभकामनाएं इन खास मैसेजेस से

    • rounak group

       व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, हर साल पौष माह की सप्तमी तिथि पर सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है. आज 17 जनवरी के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी की 357वीं जयंती मनाई जा रही है. गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के नौंवे गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे. गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म के नियम बनाए थे जिनका आज भी इस धर्म को मानने वाले पालन करते हैं. गुरु महाराज को अपने जीवनकाल में दमन और भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए और सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने के लिए भी जाना जाता है. आज इस दिन की शुभकामनाएं आप भी अपने जानने वालों को कुछ खास मैसेज भेजकर दे सकते हैं.
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती के शुभकामना संदेश |
    राज करेगा खालसा, बाके रहे न कोए
    वाहेगुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं
    सिर पर मेरे गुरुवर का हाथ
    हरपल हरदम वो मेरे साथ
    है विश्वास वही राह दिखाएंगे
    मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे.
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    वाहे गुरु का आशीष सदा मिले
    ऐसी कामना है हमारी,
    गुरु की कृपा से आएगी,
    घर-घर में खुशहाली .
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    सवा लाख से एक लड़ाऊं,
    चिड़ियों सों मैं बाज लड़ाऊं
    तभी गोविंद सिंह नाम कहाऊं
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    खुशियां और आपका जन्म जन्म का साथ हो,
    हर किसी की जुबां पर आपकी ही बात हो.
    जीवन में कभी कोई मुसीबत आए तो
    आपके सिर पर गुरु गोबिंद सिंह जी का हाथ हो.
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    गुरु गोबिंद सिंह
    तुम हो प्राण प्यारे
    तुं बिन जग से
    मुझे कौन तारे
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं,
    तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं,
    नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे,
    मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं.
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    वाहे गुरु का आशीष सदा मिले,
    ऐसी है मेरी कामना.
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
    गुरु गोबिंद सिंह जी के सदकर्म हमें सदा राह दिखाएंगे
    वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े काम बन जाएंगे
    गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision