July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भगवान शिव की पूजन समाग्री में शामिल करें काली मिर्च, मिलेंगे इसके शुभ लाभ

    • rounak group

       आस्था /शौर्यपथ / भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में बेलपत्र, धतूरा दूध आदि विशेष रूप से शामिल किया जाता है. लेकिन अब से आप काली मिर्च को भी शामिल कर सकते हैं. इसे शिव जी को अर्पित करने से कई लाभ मिलते हैं, जिसके बारे में आपको बताने वाले हैं. आइए जानते हैं छोटे से दिखने वाले इस मसाले का धार्मिक महत्व क्या है.
    भोलेनाथ की पूजा में काली मिर्च के उपाय
    1- अगर आप शिवलिंग पर काली मिर्च और तिल चढ़ाते हैं, तो फिर शिव की पूजा का आपको दोगुना लाभ मिलेगा. इससे शिव जी प्रसन्न होंगे. आपको शिवलिंग पर 1 कालीमिर्च 7 काले तिल चढ़ाने चाहिए. इससे आपको बहुत फायदे होंगे.
    2- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को तो आप हफ्ते के किसी दिन भी कर सकते हैं. आप इस तरीके से पूजा शिवरात्रि में करते हैं तो इसका विशेष लाभ आपको मिलेगा.
    3- आपको बता दें कि जिनकी कुंडली में राहु, शनि और केतु अशुभ स्थिति में हैं तो उनके लिए काली मिर्च और तिल का उपाय बहुत अच्छा होता है. शिवलिंग पर कालीमिर्च अर्पित करने से रोगों का नाश होता है.
    4- भगवान भोलेनाथ की कृपा से असंभव कार्य पूरे किए जा सकते हैं. साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना फलदायी होता है. यह व्रत क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान और लालच जैसी भावनाओं पर रोक लगाता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision