July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    घर पर इस ट्रिक के साथ बनाएं फ्रेश अदरक-लहसुन का पेस्ट, 10 दिनों तक रहेगा एकदम ताजा

    • rounak group

    खाना खजाना /शुर्यपथ /सुबह ऑफिस जाने के पहले जल्दी-जल्दी खाना बनाना हो या फिर फटाफट से रात का डिनर तैयार करना हो, सब्जी, करी, पुलाव, बिरयानी हर रेसिपी के लिए अदरक-लहसुन के पेस्ट की जरूरत होती है. अब जल्दबाजी में हर बार अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना मुश्किल होता है, ऐसे में आपके पास रेडिमेड अदरक-लहसुन का पेस्ट हो तो काम बड़ा आसान हो जाता है. यूं तो बाजार में पैकेट वाला अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलता है, लेकिन इसे घर पर फ्रेश तरीके से बिना किसी प्रिजर्वेटिव के बनाया जा सके तो ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा और किफायती भी होगा.
    अदरक लहसुन का पेस्ट एक ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल हम सभी नियमित रूप से करते हैं. घर पर बने अदरक-लहसुन के पेस्ट को रेफ्रिजरेटर में 10 दिनों तक रखकर यूज कर सकते हैं. आपको इस अदरक लहसुन के पेस्ट को टिकाऊ बनाना है तो आपको एक बात का ध्यान रखना होगा. बस आपको इस पेस्ट को बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, तो आप इस पेस्ट को अधिक समय तक स्टोर करके रख सकते हैं, ये खराब नहीं होगा.
    अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए
    अदरक - 250 ग्राम
    लहसुन - 250 ग्राम
    तरीका:
    1. लहसुन की कलियां और अदरक बराबर मात्रा में लें.
    2. लहसुन की कलियों का छिलका उतार लें. अदरक का छिलका अच्छे से धोकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
    3. दोनों सामग्रियों को बिना पानी डाले थोड़ा-थोड़ा करके बैचेस में पीस लें.
    4. ताजा और घर का बना अदरक लहसुन का पेस्ट तैयार है.
    5. आप इसे एक ग्लास के एयर टाइट कंटेनर में भरकर 10 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision