July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शरीर को खोखला कर देती है विटामिन बी12 की कमी, जानिए क्या खाने पर दूर होगी Vitamin B12 Deficiency

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12 यानी कोबलामिन शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है. इस विटामिन की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. विटामिन बी12 शरीर की सेल्स में एनर्जी पैदा करता है. इस विटामिन की जरूरत शरीर को रेड ब्लड सेल्स बनाने, अनीमिया को दूर रखने, हड्डियों की सेहत दुरुस्त रखने, मूड अच्छा रखने, अवसाद को दूर रखने, आंखों की दिक्कतें दूर रखने और नाखून, स्किन और बालों की सेहत अच्छी रखने के लिए होती है. ऐसे में कहते हैं कि इस विटामिन की कमी होने पर शरीर अंदरूनी रूप से खोखला होने लगता है. यहां जानिए किस तरह विटामिन बी12 की कमी पूरी हो सकती है. यहां ऐसे कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं और शरीर को विटामिन बी12 की कमी से बचाते हैं.
    विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स |
    शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मसल्स में दर्द रहना शुरू हो जाता है. हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है और हाथ-पैर कभी भी सुन्न पड़ने लगते हैं. जी मितलाना महसूस होता है, दस्त लग जाते हैं, इरिटेशन होती है, जीभ मुलायम नजर आने लगती है, ऊर्जा कम महसूस होती है और कमजोरी हो जाती है. ऐसे में कुछ फूड्स इस विटामिन की कमी को दूर करने में अच्छा असर दिखाते हैं.
    दूध और दुग्ध पदार्थ
    विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए दूध, चीज, दही और दूध से बनने वाली अन्य चीजों को खाया-पिया जा सकता है. लगभग एक कप या 240ml दूध में 2.6 mg तक विटामिन बी12 होता है.
    फलों में विटामिन बी12
    डाइट में उन फलों को शामिल किया जा सकता है जिनमें विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है. इन फलों में केले, ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरीज, संतरे, कीवी, अमरूद और अनार शामिल हैं.
    अंडे
    अंडे विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं. अगर 2 बड़े अंडे भी एकसाथ खाए जाएं तो दिनभर की जरूरत का 46 फीसदी विटामिन बी12 शरीर को मिल जाता है. अंडे के पीले भाग में विटामिन बी12 की अधिक मात्रा होती है.
    मछली
    ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर मछली में विटामिन बी12 की भी भरपूर मात्रा होती है. मछली को खानपान का हिस्सा बनाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है.
    चिकन
    डाइट में चिकन शामिल करने पर भी विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा शरीर को मिल जाती है. चिकन का सेवन हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में भी कारगर है और इससे शरीर को प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है.
    पालक
    प्लांट बेस्ड डाइट में पालक को शामिल किया जा सकता है. पालक विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत है और इसे खाने पर शरीर को इस विटामिन की भरपूर मात्रा मिल जाती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision