July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिल्ली के ये 7 मंदिर हैं टूरिस्टों के बीच फेमस, आप भी एकबार जरूर करें दर्शन

    • rounak group

    शौर्यपथ / भारत की राजधानी दिल्ली न केवल एक राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र है, बल्कि आध्यात्मिकता का भी खजाना है. यह शहर कई मंदिरों से सुशोभित है, जो देश की समृद्ध धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण के रूप में खड़े हैं. आपको इन मंदिरों में प्राचीन से लेकर आधुनिक वास्तुकला देखने को मिलेगी. ऐसे में आपको यहां दिल्ली के 7 खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शहर के आध्यात्मिक ताने-बाने की झलक पेश करते हैं. इस बार ताज महोत्सव की क्या है थीम और क्यों मनाया जाता है यह फेस्टिवल, जानिए सबकुछ यहां
    दिल्ली के फेमस मंदिर
    अक्षरधाम मंदिर -
    अक्षरधाम मंदिर की वास्तुकला देखने ना सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी टूरिस्टों का मेला लगता है. यह मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है. इस मंदिर तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन अक्षरधाम है.
    लोटस टेंपल -
    यह मंदिर अपनी कमल के आकार की संरचना के कारण लोगों के बीच बहुत फेमस है. यह मंदिर ध्यान और चिंतन का स्थान है. यह हर धर्म के लोगों को आकर्षित करता है. दक्षिण दिल्ली में स्थित इस मंदिर तक पहुंचने का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी है.
    इस्कॉन मंदिर -
    इस्कॉन मंदिर भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत केंद्र है. भगवान कृष्ण को समर्पित, यह मंदिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों और आध्यात्मिक प्रवचनों की भी मेजबानी करता है, जो एकता और भक्ति की भावना बढ़ावा देता है. यह मंदिर दक्षिण दिल्ली के हरे कृष्णा हिल्स में स्थित है. यहां पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस है.
    छतरपुर मंदिर -
    छतरपुर मंदिर अपने आध्यात्मिक महत्व और विस्मयकारी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. देवी कात्यायनी को समर्पित, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर है. इसकी आश्चर्यजनक संगमरमर वास्तुकला और शांत वातावरण लोगों को बहुत आकर्षित करता है. यह मंदिर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के करीब है.
    बिड़ला मंदिर -
    बिड़ला मंदिर, जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता को समर्पित है. सफेद संगमरमर से निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है. इसकी नक्काशी और आध्यात्मिक आभा भक्तों और पर्यटकों को समान रूप से आकर्षित करती है. यह मंदिर कनॉट प्लेस के पास स्थित है, इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन आर.के.आश्रम है.
    प्राचीन हनुमान मंदिर -
    प्राचीन हनुमान मंदिर बजरंगबली भक्तों के लिए एक पूजनीय स्थल है. यह प्राचीन मंदिर पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से एक माना जाता है.
    कालकाजी मंदिर -
    कालकाजी मंदिर, देवी काली को समर्पित एक पवित्र मंदिर. नवरात्रि के दौरान यहां पर उत्सव का महौल होता है. यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में स्थित है, जहां नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के माध्यम से पहुंचा जा सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Tuesday, 27 February 2024 18:19

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision