July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    झड़ते बालों पर रोक लगा देते हैं ये 4 हेयर मास्क, रसोई में पड़ी चीजों से बनकर हो जाएंगे तैयार, रुकेगा हेयर फॉल

    • rounak group

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. लगातार बाल झड़ते रहें तो गंजेपन का कारण बनते देर नहीं लगते. कई बार बालों के झड़ते रहने पर सिर पर बालों से ज्यादा स्कैल्प नजर आने लगती है. ऐसे में समय रहते बालों का झड़ना रोकना बेहद जरूरी होता है. हार्मोन इंबैलेंस, तनाव, जेनेटिक्स, मौसम में बदलाव, हीट डैमेज और पोषण की कमी भी बालों के झड़ने की वजह बनती है. यहां कुछ ऐसे हेयर मास्क दिए जा रहे हैं जो बालों का झड़ना कम होने में असर दिखा सकते हैं. इन हेयर मास्क  को घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है. इनसे बालों का झड़ना तो कम होता ही है, साथ ही बाल पहले से ज्यादा घने और मुलायम नजर आते हैं. बालों का झड़ना रोकने के लिए हेयर मास्क |
    शहद का हेयर मास्क
    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जैल में एक चम्मच भरकर शहद मिलाएं. दोनों ही चीजों को एकसाथ मिलाकर सिर पर अच्छी तरह मलकर लगा लें. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगाया जा सकता है.
    प्याज का हेयर मास्क
      प्याज के आयुर्वेदिक गुण इसे बालों के लिए बेहद अच्छा बनाते हैं. प्याज को घिसकर उसका रस निकाल लें. इस रस को बालों की जड़ों से सिरों पर अच्छी तरह मल लें. इसे पूरे बालों पर लगाकर कम से कम एक घंटा रखें और धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरह प्याज को सिर पर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है. प्याज के रस  के गुण हेयर ग्रोथ में भी असरदार होते हैं.
    अंडे का हेयर मास्क
      बालों को मजबूती के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है और यह प्रोटीन अंडे से बालों को मिलता है. अंडे का हेयर मास्क बालों को भरपूर पोषण देता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक अंडा लें और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें. इस मिश्रण को पूरे बालों पर लगाने के बाद आधे घंटे तक जस का तस ही रखें. इसके बाद सिर धोकर साफ कर लें. बालों का झड़ना कम होने में इस हेयर मास्क का अच्छा असर दिखता है.
    मेथी का हेयर मास्क
      मेथी के पीले दाने खानपान का स्वाद तो अच्छा करते ही हैं, साथ ही इन दानों से बना हेयर मास्क बालों का झड़ना कम करता है. हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी के दाने  लेकर रातभर भिगोने रख दें. अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बनाएं. मेथी के दानों का यह हेयर मास्क सिर पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धोकर साफ करें. मेथी में करी पत्ते मिलाकर भी हेयर मास्क बनाया जा सकता है. 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision