August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पानी में मिलाकर पी लीं ये 5 चीजें तो नेचुरली निखर जाएगी स्किन, त्वचा की चमक देखते ही बनेगी

    • doing of business

       टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए ना सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फायदेमंद होता है बल्कि घर की भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके सेवन से त्वचा अंदरूनी रूप से बेहतर बनती है. यहां भी रसोई की कुछ ऐसी ही चीजों का जिक्र किया जा रहा है जो चेहरे को निखारने में कमाल का असर दिखाती हैं. इन चीजों को पानी में मिलाकर पीने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है, वजन कम होने में असर नजर आता है, चेहर पर चमक नजर आती है और त्वचा पर निकलने वाले फोड़े-फुंसियों की दिक्कत भी दूर हो जाती है. जानिए पानी में किन-किन चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है डिटॉक्स वॉटर.
    निखरी त्वचा के लिए डिटॉक्स वॉटर |
    पानी में नींबू डालना
    रोजाना एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़कर या फिर नींबू का टुकड़ा डालकर पीने पर अच्छा डिटॉक्स वॉटर तैयार हो जाता है. इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने पर शरीर को विटामिन सी और नमी मिल जाती है. इस पानी से स्किन पर कोलाजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है.
    खीरे वाला पानी
    आप अपनी पानी की बोतल में खीरे के टुकड़े डालकर अपने साथ ऑफिस लेकर जा सकते हैं. इस पानी से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है जिससे रूखी-सूखी त्वचा की दिक्कत भी दूर हो जाती है. इस पानी को पीने पर चेहरे पर निखार बना रहता है.
    सेब के सिरके का पानी
    सेब का सिरका त्वचा को निखारने में तो असरदार है ही, साथ ही इसका पानी पीने पर शरीर शेप में आने लगता है. सेब के सिरके वाला पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद मिलाकर मिक्स कर लें. इस पानी को रोजाना पिया जाए तो चेहरे पर एक्ने और फोड़े-फुंसी की दिक्कत नहीं होती है.
    संतरे वाला पानी
    एक से डेढ़ लीटर पानी में एक बड़े संतरे को काटकर डाल लें. इसमें एक अदरक के टुकड़े को भी घिसकर डालें. बस तैयार है आपका डिटॉक्स वॉटर. इस पानी को रोजाना पिएं या इसे एक दिन छोड़कर पीना शुरू करें. शरीर से टॉक्सिंस निकलेंगे और त्वचा पर चमक नजर आएगी सो अलग.
    हल्दी से बनाएं डिटॉक्स वॉटर
      औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सौंदर्य बढ़ाने में कई तरह से इस्तेमाल होता है. ऐसे में हल्दी का पानी पीकर त्वचा पर निखार लाया जा सकता है. इस पानी को तैयार करने के लिए 2 से 3 कप पानी लें और उसमें कच्ची हल्दी को काटकर डाल लें. अब इस पानी में 2 से 3 चम्मच नींबू के रस की डालें और स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला लें. इस पानी को पीने पर त्वचा चमकने लगती है. 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision