July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से चेहरे पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते इस तरह कर लें पहचान

    • rounak group

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ /गंदा कॉलेस्ट्रोल कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और जिससे रक्त वाहनियां अवरुद्ध हो जाती हैं. रक्त वाहिनियां अवरुद्ध होने लगती हैं तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता और इससे शरीर के अंगों में दर्द रहने लगता है. कई बार हाई कॉलेस्ट्रोल  के चलते हार्ट अटैक तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण वक्त रहते पहचानने जरूरी होते हैं. यहां ऐसे ही हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षणों  का जिक्र किया जा रहा है जो चेहरे पर नजर आने लगते हैं. चेहरे पर इन लक्षणों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ गया है.
    चेहरे पर हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण |
    त्वचा का पीला पड़ना
    शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है तो त्वचा पर पीलापन दिखने लगता है. त्वचा का पीला बढ़ना खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है.
    गांठ बनना
    कई बार कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण स्किन पर गांठें पड़ने लगती हैं. ये गांठ बिना दर्द वाली हो सकती हैं और इनसे नुकसान भी नहीं होता है. आमतौर पर आंखों के आसपास और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ये गांठे नजर आ सकती हैं.
    आंखों के आस-पास पीले निशान
    कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के संकेत आंखों के आस-पास भी दिख सकते हैं. आंखों के आस-पास पीले चकत्ते  पड़ना भी हाई कॉलेस्ट्रोल के चलते होता है. आंखों के नीचे या ऊपर दाने निकलना भी हाई कॉलेस्ट्रोल का संकेत हो सकता है.
    चेहरा फूलना
    अगर अचानक ही चेहरा फूला-फूला नजर आने लगा है तो हो सकता है कि शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ना शुरू हो गया है. अक्सर ही कॉलेस्ट्रोल के कारण हुई इंफ्लेमेशन चेहरे के फूलने का कारण बनती है.
    ड्राई स्किन
    चेहरे की ड्राइनेस या खुजलाहट भी हाई कॉलेस्ट्रोल का लक्षण हो सकता है. हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण शरीर में हाइड्रेशन की कमी हो सकती है. इस हाइड्रेशन की कमी से ही त्वचा रूखी-सूखी हो जाती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision