July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चैत्र नवरात्रि में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, बनी रहेगी माता की कृपा

    • rounak group

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में शक्ति की अराधना का बहुत महत्व है. इसके लिए वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा  के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से अराधना की जाती है. चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की तिथि से शुरू होती है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी. भक्त नौ दिन व्रत रखकर माता की पूजा अर्चना करेंगे. नवरात्रि के नौ दिन भक्तों को कुछ बातों का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि माता की अराधना सफल हो. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन किन बातों को ध्यान में रखना मान्यतानुसार जरूरी होता है.
    चैत्र नवरात्रि में ध्यान रखने वाली बातें
    साफ-सफाई
    नवरात्रि में साफ-सफाई का बहुत महत्व है. नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर और विशेषकर पूजा घर की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए. देवी की पूजा में पवित्रता जरूरी है. साफ-सफाई से घर पवित्र होता है.
    न काटें नाखुन, बाल और दाढ़ी
    नवरात्रि के नौ दिन बाल, नाखुन और दाढ़ी काटने की मनाही होती है. देवी दुर्गा की अराधना के इन नौ दिनों में भूलकर भी नाखुन और बाल नहीं काटने चाहिए. पुरुषों को दाढ़ी बनाने से बचना चाहिए.
    खाली न छोड़ें घर
    नवरात्रि में घर में कलश स्थापनाऔर अखंड ज्योत जलाई हो तो घर में हमेशा किसी न किसी सदस्य का मौजूद रहना जरूरी है. कभी भी घर को खाली नही छोड़ना चाहिए.
    दिन में सोना वर्जित
    नवरात्रि के नौ दिन, दिन के समय सोने से बचना चाहिए. इस समय देवी के भजन कीर्तन में मन लगाना चाहिए. देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाना भी शुभ फल देने वाला होता है.
    सात्विक भोजन
    देवी की पूजा के नौ दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए. इस समय प्याज-लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए और मांस और मदिरा से दूर रहना चाहिए.
    माता के प्रिय रंग
    नवरात्रि के नौ दिन माता के प्रिय रंगों  लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए.
    मन को रखें पवित्र
    नवरात्रि के नौ दिन देवी की पूजा अर्चना के साथ-साथ मन को भी पवित्र रखना चाहिए. किसी के प्रति मन में बुरे विचार नहीं लाने चाहिए. क्रोध करने और अपशब्द कहने से बचना चाहिए.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision