July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिखने में छोटे और सुंदर ये हरे पत्ते आपकी सेहत के लिए हैं चमत्कारी, रोजाना 5 भी खाए लिए तो बीमारियां रहेंगी दूर

    • rounak group

      सेहत टिप्स /शौर्यपथ / करी पत्तियां, जिन्हें कड़ी पत्ता या मीठी नीम भी कहा जाता है. ये सुगंधित पत्तियां  आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में स्वाद और सुगंध जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि करी का पेड़ (मुर्रेया कोएनिगी) भारत और श्रीलंका का मूल निवासी है. इन पत्तियों में एक विशेष तरह का खट्टापन और थोड़ा कड़वा स्वाद होता है. इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल दक्षिण भारतीय खाना पकाने में किया जाता है, खासकर करी, चटनी, चावल की डिश और सूप में.
    खाना पकाने की शुरुआत में इन पत्तियों को गर्म तेल में मिलाया जाता है ताकि उनका स्वाद और सुगंध निकल जाए, जिससे पकवान का स्वाद बढ़ जाए.
    करी पत्ता  भोजने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए , बी , सी जैसे विटामिन और कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे खनिज होते हैं, जो हेल्थ का भरपूर ध्यान रखते हैं. इस आर्टिकल में हम दिखने में छोटी इन पत्तियों के औषधि गुणों के बारे में बता रहे हैं.
    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
    करी पत्ता विटामिन सी, विटामिन ए और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने, ऑक्सीडेटिव तनाव और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है.
    पाचन में करे सुधार
    ये पत्तियां अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती हैं. जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर उन्हें तो खासतौर से इसका सेवन करना चाहिए.
    ब्लड शुगर करे कंट्रोल
    करी पत्ता अपने एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों के कारण ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
    दिल को रखे हेल्दी
    इनमें रुटिन और टैनिन जैसे यौगिक होते हैं जिनमें जो हार्ट को प्रोटेक्ट  करने का काम करते हैं. करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
    बाल रखे हेल्दी
    करी पत्ते बालों के झड़ने  को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के रोम को मजबूत करते हैं, समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं और स्कैल्प को पोषण देते हैं.
    वजन घटाएं
    ये पत्तियां पाचन में सुधार, कोलेस्ट्रॉल  को कम करने और चयापचय को बढ़ाने की क्षमता के कारण वजन कंट्रोल करने में सहायता कर सकती हैं.
    आंखों को रखे हेल्दी
    करी पत्ता विटामिन ए  का अच्छा स्रोत है, जो आंखों  के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. नियमित सेवन से मोतियाबिंद जैसी स्थितियों को रोकने में मदद मिल सकती है.
    त्वचा रखे हैल्दी
    करी पत्ते विटामिन ई  जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को पोषण  देने, उसकी बनावट में सुधार करने और त्वचा से संबंधित समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision