July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गुच्छे के गुच्छे निकलते हैं बाल, अपनाएं शहनाज हुसैन के बताए ये 4 नुस्खे, एक हफ्ते में रोक देंगे बालों का झड़ना, उगेंगे नए बाल

    • rounak group

     टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / सिर में खुजली, बालों का पतला होना और झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा हो जाती है. कई बार यह समस्या हेयर थिनिंग का रूप ले लती है, जिसमें आपके स्कैल्प पर पैचेज  होने लगते हैं. बालों के पतले होने के कुछ सामान्य कारणोंमें तनाव, पोषक तत्वों की कमी, रूसी, ऑयली स्कैल्प थायरॉयड या हार्मोनल असंतुलन शामिल है. इसके साथ ही केमिकल्स का प्रयोग और हीटिंग टूल्स के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से भी बाल झड़ सकते हैं. मेनोपॉज के दौरान भी बालों के पतले होने की समस्या होती है. बाल कमजोरऔर ब्रिटल हो सकते हैं. बालों को रबर बैंड से बांधना, ड्राईनेस, हेयर ड्रायर के अत्यधिक उपयोग आदि से भी ऐसा होता है. इस बारे में हमने बात की ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से. तो आप भी जानिए शहनाज हुसैन के टॉप 4 घरेलू नुस्खों के बारे में.
    एक हफ्ते में बालों का झड़ना रोक सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
    बालों को झड़ने से रोकने के लिए एप्पल साइडर विनेगर
    यह डैमेज और बेजान बालों में जान डालने के लिए अच्छी सामग्री है. इसके लिए एक कटोरे में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर मिला लें. इसे अपने सिर पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें. शावर कैप पहनकर बालों को 40 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इस नुस्खे से कुछ ही दिनों में आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा.
    बालों को मजबूत और लंबा बनाने के लिए नारियल का दूध
    नारियल के दूध में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स भी बालों के लिए वरदान से कम नहीं है. यह बालों के झड़ने की समस्या को काफी कम करता है और बालों में चमक लाता है. इसके लिए 1 कप नारियल के दूध में 1/4 करी पत्ते का पाउडर डालकर मिला लें. इसे जड़ों से एंड्स तक लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें. 1 घंटे बाद, बालों को हर्बल शैंपू से धो लें. करी पत्ता प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है जो बालों के रेशों को मजबूत करने, तेजी से बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है. करी पत्ते में मौजूद अमीनो एसिड बालों की मजबूती और चमक बनाए रखने में मदद करता है.
    बालों को तेजी से लंबा करने में मदद करेगा तिल का तेल
    सफेद, रूखे, डैंड्रफ, झड़ते और पतले बालों के लिए तिल के तेल बहुत अच्छा है. तिल का तेल आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के झड़ने की समस्या को कम करने और आपके बालों हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है. यह आपके स्कैल्प को स्वस्थ और तेजी से बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. 2 बड़े चम्मच तिल के तेल को गुनगुना गर्म कर लें. इसके बाद कॉटन की मदद से इसे अपनी जड़ों में और एंड्स पर लगाएं. 10 मिनट अच्छी तरह मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद बालों को हर्बल शैंपू की मदद से धो लें.
    बालों का झड़ना रोक नए बाल उगाने के लिए क्या करें
    सर्दियों में स्कैल्प के रूखेपन और फ्लैकी होने के कारण डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. डैंड्रफ बालों के झड़ने का कारण बन सकता है. डैंड्रफ और दोमुंहे बालों के लिए हॉट ऑयल थेरेपी एक अच्छा ऑप्शन है. हफ्ते में एक या दो बार शुद्ध नारियल तेल को गर्म करके बालों और स्कैल्प पर लगाएं. सिरों पर भी लगाएं. एक तौलिये को गर्म पानी में डुबोएं और फिर निचोड़ कर पानी निकाल दें. गर्म तौलिये को सिर पर पगड़ी की तरह लपेट लें. इसे पांच मिनट तक लगा रहने दें. ऐसा करीब 3-4 बार करें. आप तेल रात भर लगाकर भी छोड़ सकते हैं और फिर दूसरे दिन बालों को धो लें.
    तेज से गिर रहे हैं बाल, तो किन बातों का रखें ख्याल
        अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो डाइट पर ध्यान दें. रोजाना एक छोटी कटोरी स्प्राउट्स खाएं. स्प्राउट्स में अमीनो एसिड होता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
        अपने डेली मील में ताजे फल, कच्चा सलाद, पत्तेदार हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही शामिल करें.
        डैंड्रफ है तो खूब पानी पिएं. एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाएं और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें.
        तनाव कम करने का प्रयास करें. योग सीखें और रोजाना इसका अभ्यास करें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision