July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अक्सर हो जाती है कब्ज की समस्या तो इस भूखी खाने से मिल सकती है राहत, पेट साफ करने में करती है मदद

    • rounak group

     लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कब्ज की समस्या होना बहुत आम बात हो गया है. यह एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में अमूमन लोग जूझ रहे हैं. कब्ज की वजह से ना सिर्फ आपका पूरा दिन खराब होता है बल्कि इसका असर आपके मूड पर भी पड़ता है. इतना ही नहीं अगर इस समस्या को इग्नोर किया जाए तो आगे चलकर यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कई लोग कई तरह की दवाइयों और चूरन का सेवन करते हैं, लेकिन उनका असर कुछ समय के लिए ही हो पाता है. हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसा ही देसी नुस्खा बताएंगे जो कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है.
    ईसबगोल  
    कब्ज को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए. यह पेट को साफ करने में मदद कर सकता है. ऐसे में ईसबगोल का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो पेट को साफ करने में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व आंतों में जमा गंदगी को भी बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर आप  रेगुलर इसका सेवन करेंगे तो आपको कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से आराम मिल सकता है.
    कब्ज में कैसे करें ईसबगोल का सेवन
    कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी, दूध या फिर दही के साथ एक चम्मच ईसबगोल मिलाकर इसको खा लें. रोज रात को इसका सेवन कब्ज से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision