July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये मसाला, 50 की उम्र में भी 25 जैसा निखार, जवां बनाए रखने में कर सकता है मदद

    • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो हमेशा यंग नजर आए. उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर दिखने वाले लक्षण जैसे लूज स्किन, झुर्रियां नजर आने लगती हैं. इसी के साथ बढ़ती उम्र के लक्षण आपके पूरे शरीर में सबसे पहले चेहरे पर नजर आते हैं. इनको कम करने के लिए कई तरह की स्किन ट्रीटमेंट्स की मदद लेते हैं. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते हैं लेकिन इनका रिजल्ट हमेशा वैसा नहीं मिलता है जैसा चाहिए होता है. वहीं इन सब में मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं.
    क्या आपको पता है कि बढ़ती उम्र को रोकने और आपको जवान बनाए रखने में आपके किचन में मौजूद एक मसाला आपकी मदद कर सकता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं दालचीनी की. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है. बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हालांकि इसका सेवन बुढ़ापा आने से रोक नहीं सकता है लेकिन लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद कर सकता है.
    शरीर में कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स पाए जाते हैं जो आपको तेजी से बूढ़ा बना सकते हैं. ऐसे में दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवान और टाइट बनी रह सकती है.
    दालचीनी का पानी बनाने का तरीका
        एक पैन लें और उसमें एक कप पानी डाल कर इसे उबाल लें.
        अब इसमें एक दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे 5-10 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद इस पानी को छानकर निकाल लें.
        आप इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं.
        आप इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision