July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    क्या आपको भी रात में घंटों तक नींद नहीं आती है तो इस चीज की मालिश करके सोएं, फिर 5 मिनट में मिलेगा आराम

    • rounak group

    शौर्यपथ / हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान और हेल्दी रूटीन के साथ पूरी नींद होना भी बहुत जरूरी है. वहीं रात में नींद पूरी न हेने का असर हमारे पूरे शरीर में देखने को मिलता है, कुछ लोग दिनभर काम करने, थकने के बाद मिनटों में सो जाते है. वहीं, कुछ लोग थकान के बाद भी रात को घंटों करवट बदलते रहते हैं, लेकिन नींद आने में मुश्किल होती है. जब नींद पूरी नहीं होती है, तो इसकी वजह से डाइजेशन, हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ने लगता है और इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है. वहीं अच्छी नांद के लिए कई नुस्खे कारगर हैं. आज हम आपको ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब के बारे में बताएंगे, जो नींद आने की परेशानी को दूर सकते है.
    अच्छी नांद लाने में कारगर है अश्वगंधा
    1.  नींद न आने के पीछे अक्सर तनाव और निगेटिव थिंकिंग जिम्मेदार होती है. अश्वगंधा इसे दूर करने में काफी काम आता है.
    2.  यह कमजोरी दूर कर, शरीर को ताकत भी देता है.
    3.  अश्वगंधा का सेवन बहुत अधिक मात्रा में और लंबे समय तक नहीं करना चाहिए.
    4.  3 ग्राम से ज्यादा अश्वगंधा का सेवन नुक्सान कर सकता है.
    5.  अश्वगंधा को रुटीन में एक्सपर्ट की सलाह पर ही शामिल करें.
    6.   इतना ही नहीं, 3 महीने से अधिक समय के लिए इसे अपने रूटीन में शामिल नहीं करना चाहिए वरना सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
    7. अश्वगंधा एक प्राचीन हर्ब है. यह आयुर्वेदिक औषधिय गुणों से भरपुर होता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है.
    8. स्लीपिंग डिसऑर्डर को दूर करने में यह कारगर है. इसमें कई ऐसे कम्पाउंड होते है. जो नींद लाने में मदद करते हैं.
    9.  अच्छी नींद  लाने के साथ ही यह स्ट्रैस और एंग्जायटी को दूर करने में मददगार है.
      अनिद्रा के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानेंगे
    1.   आयुर्वेद में अभ्यंग यानी गर्म तेल से खुद की मालिश करने का विशेष महत्व है. इससे शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. अगर आप अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो तिल के तेल या नारियल के तेल से अपने पूरे शरीर की मालिश करें.
    2.   आयुर्वेद में ब्राह्मी का उपयोग एक शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है. अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्राह्मी के तेल से सिर में मालिश करने से शरीर को आराम मिलेगा, जिससे अच्छी और गहरी नींद आ सकती है. आप इसका इस्तेमाल चूर्ण या गोली के रूप में भी कर सकते हैं. यह एकाग्रता और याददाश को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है.
    3.  रात में सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिल सकती है. इसमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन को बढ़ाता है, इससे न सिर्फ अच्छी नींद आएगी, बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर होंगी.
    5.   अश्वगंधा का इस्तमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है. इसमें मौजूद औषधीय गुण अनिद्रा की शिकायत को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप रोज सोने से पहले अश्वगंधा के चूर्ण या कैप्सूल का सेवन गर्म दूध के साथ कर सकते हैं. नियमित रूप से ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision