August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शौक से खाते हैं कटहल तो जान लें इससे होने वाले नुकसान, इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए कटहल का सेवन

    • rounak group

     शौर्यपथ /कटहल को वेजिटेरियन का मीट भी कहा जाता है. कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन कहते हैं न हर सिक्के के दो पहेलू होते हैं ठीक वैसे ही कटहल के हैं. कुछ लोगों के लिए कटहल का सेवन हानिकारक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए कटहल का सेवन.
    किसे नहीं करना चाहिए कटहल का सेवन-
    1. डायबिटीज-
    डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक है कटहल का सेवन. कटहल में एंटी-डायबिटीक गुण ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम कर सकते हैं. इसलिए जिन लोगों का शुगर लेवल लो रहता है उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
    2. पेट के लिए-
    अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आप भूलकर भी कटहल का सेवन न करें. क्योंकि कटहल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे उलटी, पेट दर्द और अपच की समस्या हो सकती है.
    3. स्किन एलर्जी-
    कई बार कटहल खाने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है. जिन लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, उन्हें कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए वरना स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है.
    4. प्रेगनेंसी-
    प्रेगनेंसी में कटहल का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि कटहल की तासीर गर्म होती है जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision