July 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    निखर जाएगी त्वचा अगर लगा लिए ये 5 फेस पैक्स, चेहरे पर आ जाती है चांदी सी चमक

    • rounak group

     ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन केयर में अक्सर ही उन चीजों को शामिल किया जाता है जो त्वचा को निखारने का काम करती हैं. इसीलिए चेहरे पर फेस पैक्स बनाकर भी लगाए जाते हैं. ये फेस पैक्स  अलग-अलग चीजों से तैयार किए जाते हैं. किसी में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं तो किसी के ब्लीचिंग गुण त्वचा पर असर दिखाते हैं. यहां भी कुछ ऐसे ही फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए गए हैं. कहीं बाहर पार्टी में जाना हो या फिर बेजान त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाना हो, इन फेस पैक्स को बनाकर लगाया जा सकता है. फेस पैक्स चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखे जा सकते हैं. इनसे स्किन चांदी की तरह चमकने लगती है.
    निखरी त्वचा के लिए फेस पैक्स |
    हल्दी और दही
    इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच हल्दी लेकर मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धोकर हटाएं. स्किन को आयुर्वेदिक गुण मिलते हैं, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और सुनहरा निखार नजर आता है सो अलग. दही त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करती है और हल्दी टैनिंग को कम करती है.
    मुल्तानी मिट्टी और टमाटर
    2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच ही एलोवेरा जैल लेकर मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखें और फिर धोकर हटा लें. स्किन चमक उठती है, त्वचा का बेजानपन दूर होता है और त्वचा मुलायम हो जाती है.
    बेसन और दही
    टैनिंग  से परेशान हैं तो इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में जरूरत के अनुसार दही मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से छुड़ाते हुए लगाएं. बेसन और दही अच्छे एक्सफोलिएंट की तरह काम करते हैं और इनसे चेहरा स्क्रब हो जाता है.
    एलोवेरा और खीरा
    सूदिंग और कूलिंग इफेक्ट्स वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जैल में एक चौथाई कप घिसा खीरा डालकर मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision