August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बालों को मोटा और घना बनाती हैं ये 3 चीजें, नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं इस तरह

    • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ऐसे अनेक लोग हैं जो बालों के झड़ने की दिक्कत से परेशान रहते हैं. बाल एकबार झड़ना शुरू होते हैं तो रुकने का नाम नहीं लेते. फिर बालों पर महंगे से महंगा तेल लगाया जाए या ट्रीटमेंट्स लिए जाएं, बालों का झड़ना कम नहीं होता. ऐसे में नेचुरल चीजों को आजमाकर देखा जा सकता है. घर की एक नहीं बल्कि ऐसी कई चीजें हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं. यहां भी ऐसी ही 3 चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें नारियल तेल  के साथ मिलाकर बालों पर लगाया जाए तो बालों का झड़ना कम होता है, बालों को बढ़ने में मदद मिलती है, बाल मोटे होते हैं, बालों की लंबाई बढ़ती है और बाल घने नजर आने लगते हैं. यहां जानिए कौनसी हैं ये चीजें और किस तरह इन्हें बालों पर लगाया जा सकता है.
    बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies For Thick Hair
    प्याज का रस और नारियल का तेल
    प्याज में मौजूद सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. यह बालों को जड़ों से पोषण देते हैं जिससे बालों का झड़ना कम होता है. एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें 2 प्याज का रस मिलाकर आंच पर रखें. जब यह तेल पक जाए तो इसे आंच से उतारकर अलग रख लें. ठंडा होने के बाद इस तेल को शीशी में भरें. तैयार प्याज का तेल  बालों की जड़ों से सिरों पर लगाकर मालिश करें और एक घंटा लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.
    करी पत्ते और नारियल का तेल
    प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर करी पत्ते  बालों को बढ़ाने के साथ-साथ बालों का झड़ना रोकते हैं और इन पत्तों को सिर पर लगाने से वक्त से पहले बाल सफेद नहीं होते हैं. एक कटोरी नारियल के तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालें और पकाएं. जब पत्ते पककर काले हो जाएं तो आंच बंद कर दें. इस तैयार तेल से बालों की मालिश की जा सकती है.
    आंवला और नारियल का तेल
    आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है. वहीं, नारियल के तेल से फैटी एसिड्स, विटामिन ए और विटामिन के मिलता है. नारियल के तेल में कच्चा या फिर सूखा हुआ आंवला  डालकर पकाएं. जब यह तेल पक जाए तो ठंडा होने रख दें. इस तेल से सिर की मालिश करने पर हेयर फॉलिकल्स को फायदा मिलता है, हेयर ग्रोथ बेहतर होती है, बालों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना रुकता है सो अलग.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision