July 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    क्या देसी घी भी कभी होता है एक्सपायर? यहां जानिए इसे कितने दिनों तक खा सकते हैं

    • rounak group

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /देसी घी को अगर भारतीय किचन की जान कहा जाए तो ऐसा कहना शायद गलत नहीं होगा. अपने पोषक तत्वों से भरपूर होने के ही साथ ये खाने का स्वाद भी बढ़ाता है. स्वाद और सेहत से भरपूर देसी घी का तड़का किसी भी सब्जी या दाल में एक अलग स्वाद जोड़ता है. इसके साथ ही देसी घी में बने पराठे, पूरी और देसी घी लगी रोटी का भी अपना एक अलग स्वाद होता है. अब जब हम सभी जानते हैं कि देसी घी हमारे खाने में कितना खास है. इस वजह से कई लोग इसे अपने घर में स्टोर कर के रखते हैं. इसका ढेर सारा स्टॉक जमा कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना सही भी है या नही. क्या देसी घी भी कभी एक्सपायर हो सकता है? अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो आइए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं.
    क्या देसी घी भी कभी एक्सपायर होता है?  
    क्या आपके मन में भी कभी ये सवाल आया है कि देसी घी भी कभी एक्सपायर या खराब हो सकता है. तो इसका जवाब है हां, जिस तरह से बाकी चीजें खराब होती हैं ठीक उसी तरह से देसी घी भी खराब हो सकता है. बाजार से लाए गए देसी घी में एक्सपायरी डेट लिखी होती है. वो टाइम ही इसे यूज करने का सही समय होता है. वहीं जो देसी घी आप घर पर बनाते हैं वो भी खराब होता है. जब देसी घी की महक बदलने लगे और स्वाद बदलने लगे तो समझ जाएं कि वो खराब हो गया है.
    कैसे करें स्टोर
    बता दें कि अगर आप देसी घी को सही तरीके से स्टोर करते हैं तो वो 3 साल तक भी खराब नहीं होता है. इसके लिए आपको देसी घी को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखना चाहिए. इसमें हवा ना पहुंचने से ये लंबे समय तक खराब होने से बचा रहता है. इसके साथ ही कोशिश करें कि देसी घी को हमेशा कांच के कंटेनर में ही स्टोर कर के रखें. इसके अलावा आप देसी घी को फ्रिज में स्टोर कर के भी रख सकते हैं.
    आप चीजों को लंबे समय तक और सही तरीके से स्टोर कर के रख सकते हैं. लेकिन फायदा उसी में है जब आप चीजों को कम मात्रा में बनाएं और समय रहते उनका इस्तेमाल कर लें.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision