August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा असर और भारत में आएगा नजर

    • rounak group

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को देश भर में होली का त्योहार मनाया जाता है. देश के अलग-अलग प्रांत में इस पर्व के कई रंग देखने को मिलते हैं.  होली के दिन लोग भी तरह के भेदभाव और गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं. इस साल की होली की तिथि काफी खास हो गई है. भारत में ग्रहण का काफी धार्मिक महत्व है और होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. भारत में ग्रहण के समय शुभ कार्यों की मनाही होती है. ऐसे में लोगों के मन में चंद्र ग्रहण और होली के त्योहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आइए जानते हैं होली के दिन लग रहे साल के पहले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव होगा और भारत में चंद्र ग्रहण का समय.
    कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
    इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को है और उसी दिन होली मनाई जाएगी. 14 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. यह खग्रास चंद्र ग्रहण होगा.  
    ज्योतिष के विद्वानों का मत
    फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को होली मनाई जाएगी और इसी दिन खास खगोलीय घटना भी होने वाली है. होली के दिन आंश‍िक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.
    होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
    भारत में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाने वाला है. 14 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. चूंकि ग्रहण के समय भारत में दिन का समय होगा इसलिए यह भारत में नजर नहीं आएगा. चंद्र ग्रहण के नजर नहीं आने के कारण इसका धार्मिक रूप से प्रभाव नहीं पड़ेगा और होली के त्योहार पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा.
    भारत में चंद्र ग्रहण का समय
    इस वर्ष होली के दिन 14 मार्च को आश‍िक चंद्र ग्रहण लगने जा रही है. भारतीय समय अनुसार सुबह 9:27 मिनट पर उपछाया ग्रहण शुरू होगा और 10 बजकर 39 मिनट पर आंशिक और 11 बजकर 56 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा. ग्रहण का समय दिन का होने के कारण यह भारत में नजर नहीं आएगा और इसी कारण इसका असर भी भारत पर नहीं होगा. ग्रहण का प्रभाव मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, यूरोप के कई हिस्सों, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका के बड़े हिस्से सहित अन्य जगहों पर पड़ने वाला है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision