July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये तीन ड्राई फ्रूट्स, इस तरीके से करें सेवन

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ / डायबिटीज (मधुमेह) की बीमारी बीते सालों में काफी बढ़ गई है। देश की एक बड़ी आबादी इसका शिकार बन गई है। दरअसल, तनाव, खराब जीवनशैली और गलत खानपान से शरीर के ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। डायबिटीज से राहत पाने के लिए लोग जिंदगी भर सिर्फ दवाइयों का सहारा लेते रहते हैं। जबकि इस रोग से राहत पाने के लिए दवाइयों के साथ सही खानपान और व्यायाम की जरूरत भी होती है। आइए हम आपको ऐसे 3 ड्राइ फ्रूट्स के बारे में बताते हैं जो डायबिटीज को नेचुरली कम करते हैं।
    अखरोट
    अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया कि अखरोट खाने वाले वयस्क लोगों में इसका सेवन नहीं करने वालों के मुकाबले टाइप 2 के डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट खाने से टाइप 2 की डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है।
    बादाम
    बादाम का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है और एक अध्ययन के मुताबिक बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। जिससे ब्ल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
    काजू
    काजू एक लो फैट मेवा है, जिसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है। जिसे मोने सेचुरेटिड फैट के तौर पर भी जाना जाता है। इसके साथ ही काजू शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision