July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सर्दियों में नहीं सेंक पा रहे हैं धूप तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ / हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। शरीर में मौजूद विटामिन डी इम्यूनिटी मजबूत बनाने रखने के साथ वायरल संक्रमण से भी बचाने का काम करता है। व्यक्ति सूर्य की रोशनी से लगभग 80 प्रतिशत तक विटामिन डी ग्रहण कर सकता है। लेकिन अक्सर यह देखा गया है कि कई कारणों से लोग धूप नहीं सेंक पाते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। जो हड्डियों के कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परेशानी है और आप धूप नहीं सेंक पाते हैं तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनाएं ये उपाय।
    संतरा-
    संतरे में विटामिन सी और डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर सर्दियों में आप किसी वजह से धूप नहीं सेंक पा रहे हैं तो विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में ऑरेंज जूस को शामिल कर सकते हैं।
    मशरूम-
    मशरूम का नियमित सेवन करने से हमारी जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मिल जाता है, जो विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। इतना ही नहीं मशरूम में मौजूद कई पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करते हैं, जिससे व्यक्ति सर्दी-जुकाम से भी दूर रहता है।
    अंडे-
    अंडे का सफेद भाग प्रोटीन-पैक के रूप में जाना जाता है जबकि अंडे की जर्दी विटामिन डी का भंडार है। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए सर्दियों में अंडे का सेवन करें।
    बादाम-
    बादाम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम में मौजूद विटामिन डी आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाने में मददगार है। बादाम के दूध में विटामिन-डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही इनके विकास में मदद करती है।
    मछली-
    मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। खास तौर पर ट्यूना और सैल्मन जैसी मछली खाना आपकी हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये आपके शरीर में विटामिन डी की एक तिहाई मात्रा की आपूर्ति कर देती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision