Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

फीकी दाल में लगाएं चटपटा तड़का, ऐसे बनाएं हैदराबादी दाल

  • rounak group

खाना खजाना / शौर्यपथ / दाल तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन आज हम आपको दाल का हैदराबादी जायका बताने जा रहे हैं। आओ अगर कुछ चटपटा खाने का शौक रखते हैं, तो आपको हैदराबादी जायका जरूर चखना चाहिए। आइए, जानते हैं आसान रेसिपी-
सामग्री :
मसूर दाल- 1 कप
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटा टमाटर- 1
बीच से कटी मिर्च- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार
धनिया पत्ती- सजावट के लिए

विधि :
कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालें। प्याज को नरम होने तक पका लें। अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च डालें और टमाटर के नरम होने तक पका लें। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट के लिए पका लें। 1 मिनट के बाद इसमें मसूर दाल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और 2 मिनट के लिए पका लें। इसमें ढाई कप पानी डालें और दाल के नरम होने तक धीमी आंच पर पकने दें। नमक डालकर मिलाएं। मध्यम आंच पर दस से पंद्रह मिनट तक पकाएं। धनिया पत्ती से सजाएं और नान या चावल के साथ गर्मागर्म पेश करें।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)