July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वजन कंट्रोल ही नहीं डायबिटीज रोगियों के लिए भी वरदान है जामुन के बीज, जानें गजब के फायदे

    • rounak group

    आयुर्वेद /शौर्यपथ जामुन के बीज को सेहत के लिए वरदान माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम जैसे गुण न सिर्फ व्यक्ति को डायबिटीज के खतरे से बचाते हैं बल्कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करके पाचन को दुरुस्त और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कई गजब के फायदे जो जामुन के बीज का सेवन करने से मिलते हैं ।
    जामुन के बीज का सेवन करने से मिलते हैं ये गजब के फायदे-
    पाचन के लिए फायदेमंद-
    जामुन के बीज को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर के गुणों से भरपूर जामुन के बीज आंतों में घाव, सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।
    डायबिटीज-
    जामुन ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए फेमस है। जामुन के बीजों में जाम्बोलिन और जाम्बोसिन नामक यौगिक होते हैं जो ब्लड में शुगर की मात्रा को कम करने मेंमदद कर सकते हैं।
    इम्यूनिटी-
    कोरोना काल में हर कोई अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के प्रयास में लगा हुआ है। ऐसे में जामुन के बीज आपकी इस तमन्ना को पूरा कर सकते हैं। जामुन के बीज में मौजूद फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट शरीर को हानिकारक कणों से दूर रखने में मदद करते हैं।
    वजन घटाने-
    जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए जामुन के बीज का सेवन वरदान साबित हो सकता है। जामुन में फाइबर प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को हेल्दी रखने और वजन घटाने में व्यक्ति की मदद करता है।
    पीरियड्स-
    महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। जामुन बीज के पाउडर में मौजूद जिंक पेट दर्द से छुटकारा दिला सकता है।
    नोट-
    यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision