July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मूंग दाल डाइट से 20 दिनों में घट सकता है पांच किलो तक वजन, जानें वेट लॉस का यह जबरदस्त प्लान

    • rounak group

    सेहत / शौर्यपथ / लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कभी जिम जाते हैं तो कभी डाइटिंग फॉलो करने लगते हैं। ऐसा करने से सभी का वजन कम हो जाता हो, यह जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके नियमित रूप से सेवन करने से आपका वजन कम हो जाता है। मूंग दाल वजन कम करने के लिए एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ माना जाता है। मूंग दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें फैट नहीं होता इसलिए यह काफी असरदायक है।
    इन तरीको से डाइट में शामिल करें मूंग दाल
    दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। कम से कम दो गिलास पानी को धीरे धीरे घूंट लेकर पिएं। इससे बॉडी का टॉक्सिन निकलता है और शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। फिर एक घंटे के बाद योग, वॉक या प्राणायाम करें। मूंग दाल का सूप बनाएं। इसे दिन में 6 बार पिएं। इसको बनाने के लिये मूंग दाल में लहसुन, अदरक, नमक, हींग, जीरा, सौंफ, धनिया, हरी र्मिच को उबालें। इस सूप में किसी भी चीज का तड़का न लगाएं। इस डाइट प्रोग्राम को अलगे तीन दिन तक फॉलो करें।
    इन चीजों से करें परहेज
    मूंग दाल डाइट पर हैं, तो उस दौरान खट्‌टी चीजें जैसे टमाटर, नींबू, दही आदि का प्रयोग न करें। यहां तक कि तेल या घी भी न मिलाएं, वरना आपको फायदा नहीं पहुंचेगा।
    मूंग दाल के साथ सब्जियां लेना न भूलें
    मूंग के सूप के साथ सब्जिसयों का भी सेवन करें। सब्जिनयों को उबालकर या फिर भाप में पका कर सलाद के रूप में लिया जा सकता है। सलाद के लिए गाजर, खीरा, चुकंदर, मूली, शलगम, लौकी, तोरई, ककड़ी, गोभी, प्याज, कद्दू ले सकते हैं।
    आमतौर पर इन तरीकों से मूंग की दाल खाने से 20 दिनों में 5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision