August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इस मकर संक्रांति अपनी राशि के अनुसार करें दान, धन-संपदा मिलने की है मान्यता

    • doing of business

    धर्म संसार /शौर्यपथ / मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस त्योहार को देशभर में अलग-अलग रूप और तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति में सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में आते हैं। इस दिन स्नान, दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन लोग कुंडली में ग्रह मजबूत करने के लिए उपाय करते हैं। जानिए अपनी राशि के हिसाब से मकर संक्रांति के दिन कौन-से करने चाहिए उपाय-

    1. मेष- मकर संक्रांति के दिन मेष राशि वालों को गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ होने की मान्यता है।
    2. वृष- मकर संक्रांति के दिन वृष राशि को मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि आने की मान्यता है।
    3. मिथुन- इस दिन आपको हरे रंग की मूंग की दाल दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
    4. कर्क- कर्क राशि वालों को चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
    5. सिंह- मकर संक्रांति के दिन इस राशि वालों को गेहूं का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होने की मान्यता है।
    6. कन्या- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन इस राशि वालों को हरे रंग का चारा जानवरों को खिलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
    7. तुला- इस राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन कन्याओं को खीर का दान करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।
    8. वृश्चिक- मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वालों को गुड़ और चना बंदरों को खिलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।
    9. धनु- धनु राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन किसी मंदिर में चने का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुखों की प्राप्ति होती है।
    10. मकर- मकर राशि वालों को इस दिन कंबल दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।
    11. कुंभ- मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि वालों को काली उड़द की दाल दान करना शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बिजनेस संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
    12. मीन- इस राशि वालों को हल्दी और बेसन से बनी चीजों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की लाइफ में पैसे संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision