
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खाना खजाना /शौर्यपथ /सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की घटना सूर्य की मकर संक्रांति कहलाती है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल खिचड़ी जरूर बनाई जाती है। उड़द दाल की खिचड़ी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत से भी भरपूर होती है। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी खिचड़ी।
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-चावल - 200 ग्राम
-उड़द की छिलके वाली दाल - 150 ग्राम
-घी - 2 बड़े चम्मच
-नमक - स्वादानुसार
-हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
-हींग - 1 चुटकी
-जीरा - 1 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
-अदरक - 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
-हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-हरी मटर के दाने - 1 छोटा कटोरी
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका-
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर थोड़ी देर भिगोकर रख दें। इसके बाद कुकर में घी गर्म करके उसमें हींग और जीरा डालें। जब जीरा अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल कर 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें चावल डालकर 2-3 मिनट तक करछी से चलाकर खिचड़ी को भूनें।
जब चावल मसालों के साथ अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें दाल और चावल की मात्रा का चार गुना पानी डालकर कुकर बंद कर दें। अब एक सीटी आने के बाद 5 मिनट तक धीमी आंच पर खिचड़ी को पकने दें। इसके बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ही कुकर का ढक्कन खोलें। आपकी मकर संक्रांति की टेस्टी खिचड़ी सर्व करने के लिए तैयार है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
