July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    7 सुपर फूड जो बढ़ाएंगे स्‍टेमिना और रखेंगे दिनभर एनर्जाइज

    • rounak group

    सेहत /शौर्यपथ / अगर आप थक जाते हैं, पैदल चलने से कतराते है और सीढि‍यों की बजाए लि‍फ्ट में जाना प्रीफर करते हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में स्‍टैमिना की कमी है। इसकी सबसे बड़ी वजह एक जगह बैठे रहना और सक्रिय जीवन शैली
    का अभाव हो सकता है।
    लॉकडाउन के दिनों में तो यह समस्‍या घर घर में देखने को मिल रही है। कई बार स्‍टैमिना बढ़ाने के लिए हम जिम जाना शुरू करते हैं या जॉगिंग का प्‍लान बनाते हैं, लेकिन एक या दो दिनों के बाद ही आलस की वजह से हम वापिस उसी लाइफ स्‍टाइल को जीना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जब तक हम अपने शरीर को एनर्जेटिक फूड नहीं देंगे तब तक हमारा शरीर हमारे दिमाग की बात नहीं मानेगा।
    केला
    केला सुपर फूड की कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम से भरपूर होता है, जिसमें नैचुरल शुगर और स्टार्च मौजूद होता है। इस वजह से यह हमें दिनभर एर्जेटिक बनाए रखता है। आप जिम जाने से पहले भी इसे ले सकते हैं।
    दही
    कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही को हमें ब्रेकफास्‍ट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे आप फलों और तमाम तरह के नट्स के साथ भी खा सकते हैं। यह ना सिर्फ हमारे बोन को मजबूत बनाता है, हमारे मसल्‍स को भी एनर्जी देता है।
    दलिया
    आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हमारे शरीर को तुरंत बूस्‍ट करने की क्षमता रखता है। दलिया को आप खिचड़ी या पुलाव के रूप में भी खा सकते हैं जो टेस्‍ट के मामले में भी बहुत अच्‍छा है। सुबह के नाश्‍ते में यदि आप दलिया का प्रयोग करेंगे तो आपको देर तक भूख नहीं लगेगी और आप दिन भर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आपका स्‍टैमिना भी बढे़गा।
    अंडे
    इन्‍हें न सिर्फ झटपट बनाया जा सकता है, बल्कि यह पोषक तत्‍वों से भी भरपूर होते हैं। बोन और मसल्‍स दोनों को मजबूत बनाने में अंडा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड की वजह से थ‍कावट भी दूर रहती है।
    पीनट बटर
    मूंगफली से तैयार यह पीनट बटर हेल्‍दी फूड कैटेगरी में आता है। हेल्‍दी फैट और प्रोटीन होने की वजह से आप इसे मल्‍टीग्रेन ब्रेड के साथ सुबह सुबह खाएं। इसे खाकर आप लंबे समय तक एनर्जी से भरे रहेंगे।
    बादाम
    हेल्‍दी फैट के पावर हाउस इस ड्राइफ्रूट को आप ब्रेकफास्‍ट में जरूर शामिल करें। यह पोषक तत्वों से भरपूर तो है ही, मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में भी मददगार है। आपके स्‍टैमिना को बढ़ाने के मामले में यह बहुत ही काम का फूड है। इसे आप रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं।
    ओट्स
    फाइबर और कार्बोहाइड्रेड से भरपूर ओट्स आपकी सुस्‍ती को दूर रखता है। यह लंबे समय तक आपको काम करने के लिए एनर्जी देने में सक्षम है। अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं तो सुस्ती और थकान आपसे कोसों दूर रहेंगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision